iPhone Air की 'हवा' मार्केट में हुई सुस्त, Apple घटाएगी फोन का प्रोडक्शन!

iPhone Air को पश्चिमी देशों में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2025 15:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air कथित तौर पर अपने रिलीज के बाद चीन में काफी बिका।
  • पश्चिमी देशों की मार्केट में इसे बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई।
  • मानना है इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस ने इसकी अपील को सीमित किया।

iPhone Air अमेरिकी टेक दिग्गज Apple का बहुचर्चित फोन रहा है।

iPhone Air अमेरिकी टेक दिग्गज Apple का बहुचर्चित फोन रहा है। यह स्मार्टफोन कंपनी का अबतक का सबसे स्लिम फोन है जिसकी सेल्स से कंपनी बहुत ज्यादा खुश नहीं है। खबर है कि iPhone Air की सेल्स कमजोर रही है। इसी के चलते कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी घटाने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं एक हालिया रिपोर्ट iPhone Air की मार्केट में स्थिति के बारे में क्या कहती है।

Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि सेल्स में इस फोन को संघर्ष करना पड़ा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप कंपनी ने आने वाली सीरीज गैलेक्सी एस26 से इसको हटाने का फैसला कथित तौर पर ले लिया है। कुछ ऐसा ही अब iPhone Air के बारे में सुनने में आ रहा है। 

iPhone Air स्लीक, अल्ट्रा-थिन, और फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस के साथ भी मार्केट में बहुत अच्छी बिक्री हासिल नहीं कर पा रहा है। फोन की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने iPhone Air के प्रोडक्शन को 10 लाख यूनिट्स तक घटाने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमान से कम मांग के कारण एप्पल ऐसा कदम उठाने जा रही है। 

वहीं दूसरी तरफ, iPhone 17, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max का प्रोडक्शन कंपनी 20 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने की योजना बना रही है। 2026 की शुरुआत के लिए, iPhone 17 लाइनअप के ओवरऑल प्रोडक्शन पूर्वानुमान को कंपनी ने 88 मिलियन से बढ़ाकर 94 मिलियन यूनिट कर दिया है। यहां पता चलता है कि सीरीज का ओवरऑल प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।  

iPhone Air कथित तौर पर अपने रिलीज के बाद चीन में काफी बिका। शुरुआती दौर में इसकी सेल्स बहुत अच्छी रहीं। लेकिन पश्चिमी देशों की मार्केट में इसे बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। विशेषज्ञों का मानना है इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस ने इसकी अपील को सीमित कर दिया। इसलिए ग्राहकों ने बढ़िया कैमरा सिस्टम और प्रीमियम फीचर्स वाले iPhone 17 और इसके प्रो मॉडल्स को खरीदना पसंद किया। 

स्लिम बिल्ड वाले स्मार्टफोन्स को मार्केट में अभी मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। इनके स्लिम फैक्टर की वजह से इनमें बैटरी का साइज कम हो जाता है और कैमरा डिपार्टमेंट भी कमजोर रह जाता है। इसलिए बहुत से यूजर्स को इनके स्पेसिफिकेशंस कमतर लगते हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.