आईफोन 8 में 3डी फोटोग्राफी के लिए होगा एलजी का डुअल कैमरा: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 16:01 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 3डी डुअल कैमरा के लिए एलजी इनोटेक के साथ काम कर रही है
  • इसके साथ ही ऐप्पल लिनेक्स के साथ भी 3डी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है
  • अगले साल आने वाले आईफोन में 3डी कैमरा हो सकता है
ख़बर है कि ऐप्पल 3डी आईफोन 8 में 3डी फोटोग्राफी क लिए एलजी की एक सहायक कंपनी के साथ मिलकर काम कर रही है। द कोरियन इकॉनोमिक डेली ने इस मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि ऐप्पल अगले आईफोन में 3डी तस्वीरें कैद करने वाले डुअल कैमरे के लिए एलजी इनोटेक के साथ काम कर रही है।

इन सूत्रों ने दावा किया है कि क्यूपर्टिनो की कंपनी ऐप्पल अब एलजी इनोटेक के स्मार्टफोन कैमरे में ''अपनी 3डी टेक्नोलॉजी को लागू करने पर रिसर्च कर रही है।'' रिपोर्ट में आगे कहा गया, ''एलजी इनोटेक के पास अपना 3डी कैमरा और इससे जु़ड़ी टेक्नोलॉजी हैं और इन दोनों कंपनियां मिलकर अगले साल कुछ अच्छे परिणाम दे सकती हैं।''
Advertisement

3डी टेक्नोलॉजी देने के प्रयास में कंपनी ने इज़रायली कैमरा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप कंपनी लिनेक्स के साथ भी काम कर रही है। ऐप्पल ने 2015 में लिनेक्स को खरीद लिया था। याद दिला दें कि लिनेक्स को कैमरे द्वारा ली गई 3डी तस्वीरों को ऐप में इस्तेमाल करने में महारत हासिल है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एलजी इनोटेक आईफोन 7 प्लस के लिए पहले ही 'एक्सक्लूसिव तौर पर' डुअल कैमरा सप्लाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एलजी इनोटक को 3डी कैमरा का भी अनुभव है। एलजी ने भी 2011 में 3डी क्षमता वाला स्मार्टफोन एलजी ऑप्टिमस 3डी लॉन्च किया था।
Advertisement

इस साल लॉन्च हुए आईफोन में नए डुअल कैमरा सेटअप को बड़े आईफोन 7 प्लस वेरिएंट में ही दिया गया था। हमें उम्मीद है कि 3डी टेक्नोलॉजी वाला यह फ़ीचर भी अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन 8 प्लस वेरिएंट में ही दिया जाएगा। इससे पहले आईं लीक और ख़बरों के मुताबिक, ऐप्पल अगले साल 'आईफोन 7 एस' नाम ना देकर सीधे आईफोन 8 दे सकती है। अगले साल ऐप्पल ओरिजिनल आईफोन के लॉन्च की 10वीं सालगिरह मना रही है। एक पुरानी रिपोर्ट में पता चला था कि ऐप्पल आने वाले आईफोन के कैमरा ऐप में एआर फ़ीचर दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, 3D Camera, Cameras, iPhone 8, LinX

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.