आईफोन 7 प्लस, एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 15:18 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 प्लस बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है
  • एलईडी टीवी पर भी छूट मिल रही है
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो पर भी शानदार ऑफर हैं
इस हफ्ते आईफोन 7 प्लस, एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी समेत कई प्रोडक्ट पर शानदार छूट मिल रही है। जानें उन प्रोडक्ट के बारे में जिन पर अभी अच्छी डील मिल रही है।

ऐप्पल आईफोन 7 प्लस 128 जीबी
अगर अभी तक आपने आईफोन 7 खरीदने के लिए इंतज़ार किया है तो अब सुनहरा मौका है। ऐप्पल आईफोन 7 प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत पेटीएम पर 62,085 रुपये (कैशबैक के बाद) तक आ गई है। निश्चित तौर पर यह स्नैपडील पर उपलबिध बिना कैशबैक वाले (68,000 रुपये) ऑफर से ज़्यादा बेहतर है। आईफोन 7 प्लस में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले और इस फोन में ऐप्पल का ए10 प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। आईफोन 7 प्लस इस कीमत में खरीदने के लिए एक अच्छा विकल्प है, अगर आप इस साल लॉन्च होने वाले नए आईफोन के लिए पूरे पैसे चुकाने की ना सोच रहे हों।

कीमत: 62,085 रुपये (कैशबैक के बाद)
Advertisement
लिंक: पेटीएम

एलजी 43-इंच फुल एचड स्मार्ट एलईडी टीवी
Advertisement
एलजी के 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी इस साल आयोजित हुईं हर ऑनलाइन स्टोर में सबसे पसंदीदा रहा है। इस बार फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर ऑफर मिल रहा है और एक्सचेंज ऑफर सोने पर सुहागा जैसे है। 37,999 रुपये में उपलब्ध (एमआरपी 50,000 रुपये) इस टीवी पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,000 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। इसके अलावा, नया टाटा स्काई एचडी कनेक्शन को 1,049 रुपये (सामान्य तौर पर 1,895 रुपये) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्डधारकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट और एक सिंगल यूएसबी पोर्ट है। 43 इंच आईपीएस डिस्प्ले वाले इस पैनल का रिज़ॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। अगर आप छूट के साथ एक स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो एलजी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी एक शानदार विकल्प है।

कीमत: 37,999 रुपये (एमआरपी 50,900 रुपये)
Advertisement
लिंक: फ्लिपकार्ट

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो 64 जीबी
Advertisement
पेटीएम से 18,052 रुपये (एमआरपी 27,990 रुपये) की छूट के साथ एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच डिस्प्ले, 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है जबकि इसमें ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसरर है। रैम 4 जीबी है। फोन में एक फुल एचडी आईपीएस पैनल है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। 20,000 रुपये में बड़े स्क्रीन के साथ आने वाले स्मार्टफोन के लिहाज़ से ये स्पेसिफिकेशन शानदार है।

कीमत: 18,052 रुपये (एमआरपी 27,990 रुपये)
लिंक: पेटीएम

वीयू 32-इंच एलईडी टीवी
अगर आप अपने दफ्तर या घर के लिए कम कीमत वाला एक टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो, वीयू 32 -इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 13,999 रुपये (करीब 17,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 8,000 रुपये की छूट भी मिल जाएगा। बाज़ार में मौज़ूद शानदार दिखने वाले एलईडी टीवी में यह सबसे सस्ता है, अगर आपके फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन की जरूरत ना हो। टीवी में ए+ ग्रेड आईपीएस पैनल, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 12 वाट स्पीकर है। इस टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट और एक सिंगल यूएसबी पोर्ट है।

कीमत: 13,999 रुपये (एमआरपी 17,000 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Deals, Tech deals, iPhone, Apple, HTC, Sony, TV, Vu

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.