आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस यहां मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 13:33 IST
ऐप्पल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री शुक्रवार शाम सात बजे से शूरू हो जाएगी। इच्छुक ग्राहक ऑनलाइन रिटेल साइट और ऐप्पल के आधिकारिक रीसेलर स्टोर से इन हैंडसेट को खरीद सकते हैं।
 
इस साल भी आईफोन मॉडल तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे- 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। आईफोन 7 के 32 जीबी मॉडल की कीमत 60,000 रुपये है, जबकि 128 जीबी मॉडल की 70,000 रुपये। और 256 जीबी वाला वेरिएंट 80,000 रुपये में मिलेगा। आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी मॉडल का दाम 72,000 रुपये है। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी मॉडल  82,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी मॉडल के लिए 92,000 रुपये खर्चने पड़ेंगे।
 
कीमत को देखते हुए आप डिस्काउंट पाना चाहेंगे। आइए हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएं जिससे आप लेटेस्ट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
 

फ्लिपकार्ट
सबसे पहले बात आईफोन 7 के आधिकारिक ऑनलाइन रीसेलर फ्लिपकार्ट की। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग के दौरान आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 24,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
 
पेटीएम
Advertisement
डिजिटल वॉलेट पेटीएम पर आईफोन 7 और 7 प्लस की बिक्री शाम 7 बजे से शुरू होगी। पेटीएम पर नए आईफोन पर 7,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। आपके पास पेटीएम अकाउंट होना ज़रूरी है। इस प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानकारी दी गई है कि फोन की डिलिवरी शनिवार से शुरू होगी।
 
 
टाटा क्लिक
Advertisement
टाटा की नई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री ऑर्डर बुकिंग चल रही है। अगर आपके पास एचडीएफसी का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

इंफीबीम
Advertisement
अगर आप ईएमआई पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इंफीबीम का नो कॉस्ट ईएमआई प्लान ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत, कैशकेयर के साथ पार्टनरशिप में बिना किसी क्रेडिट कार्ड और बिना ब्याज के फोन खरीद सकते हैं। पहली ईएमआई पर 500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

एयरटेल
यहां आपको नए आईफोन सस्ते में तो नहीं लेकिन कई आकर्षक ऑफर के साथ जरूर मिल जाएगा। एयरटेल ने जानकारी दी है कि उसके स्टोर से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने वाले ग्राहकों को वह एक साल के लिए हर महीने 10 जीबी 4जी/3जी डेटा मुफ्त देगी। हालांकि,  मुफ्त डेटा एयरटेल इंफिनिटी पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगा। बताया गया है कि मुफ्त डेटा ऑफर प्लान के साथ मिलने इंटरनेट डेटा से अलग होगा। इस तरह से यूज़र पूरे साल में एयरटेल इंफिनिटी प्लान से साथ 120 जीबी 4जी/3जी मुफ्त पाएंगे।

बता दें कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन 97 ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.