iPhone 6s के साथ 9 सितंबर को लॉन्च होगा नया Apple TV: रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 अगस्त 2015 12:24 IST
खबर है कि ऐप्पल (Apple) इस बार अपने लॉन्च प्रोग्राम मे बड़ा बदलाव करने वाला है। आम तौर पर Apple अपने नए डिवाइस को सितंबर माह के दूसरे मंगलवार को लॉन्च करता है, लेकिन इस बार कंपनी अपने नए स्मार्टफोन आईफोन 6एस (iPhone 6s) को 9 सितंबर को पेश करेगी जो कि बधुवार है। इसके साथ कंपनी नया ऐप्पल टीवी (Apple TV) भी लॉन्च करेगी। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है।

BuzzFeed की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि Apple की योजना सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में डिवाइस को लॉन्च करने की है और कंपनी इस बार 9 सितंबर को इवेंट करेगी। आपको बता दें कि इस साल 9 सितंबर को बुधवार है। Apple के पिछले दो iPhone लॉन्च इवेंट जिसमें 2013 का iPhone 5c और iPhone 5s लॉन्च व 2014 में ऐप्पल वाच (Apple Watch) के साथ iPhone 6 और iPhone 6 Plus शामिल हैं, इन्हें सितंबर महीने के दूसरे मंगलवार को पेश किया गया था। इस बार कंपनी लॉन्च को बुधवार को क्यों शिफ्ट कर रही है, यह साफ नहीं है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple के लेटेस्ट आईपैड (iPad) जिसे आईपैड प्रो (iPad Pro) के नाम से बुलाया जा रहा है, उसे भी इस इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। पुरानी लीक पर सहमति जताते हुए नई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नेक्स्ट जेनरेशन Apple TV को भी 9 सिंतबर वाले इवेंट में ही लॉन्च किया जाएगा।

इस बीच, ऐप्पल आईफोन 6एस (Apple iPhone 6s) और आईफोन 6एस प्लस (iPhone 6s Plus) के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं। दावा किया गया है कि नए iPhone में फोर्स टच (Force Touch) टेक्नोलॉजी होगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इस हैंडसेट में इस्तेमाल किए जाने वाले Force Touch पैनल का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। आपको याद दिला दें कि Force Touch टेक्नोलॉजी का पहली बार इस्तेमाल Apple Watch में किया गया था।
Advertisement

पिछले महीने भी खबर आई थी कि ऐप्पल (Apple) ने अपने सप्लायर्स को दोनों हैंडसेट के कुल 85 से 90 मिलियन यूनिट डिवाइस मैन्यूफैक्चर करने को कहा है।
Advertisement

शुरुआती लीक को सही माने तो iPhone 6s और iPhone 6s Plus में क्रमशः 4.7 और 5.5 इंच के डिस्प्ले होंगे। पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के दोनों स्मार्टफोन में भी इसी साइज़ के स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, नए डिवाइस में 2GB का रैम (RAM), 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व अपग्रेडेड फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 1080p में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा और साथ में फ्रंट फेसिंग फ्लैश मौजूद होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.