iPhone 6 हुआ सस्ता, फादर्स डे के मौके पर फ्लिपकार्ट ने दिया ऑफर

फ्लिपकार्ट ने फादर्स डे के मौके पर आईफोन 6 को एक नई कीमत पर उपलब्ध कराया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के प्रशंसकों के लिए इस बेहतरीन ऑफर को लॉन्च किया है। दो दिन क लिए आईफोन 6 (16 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 8 जून से 10 जून तक के लिए है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2017 12:54 IST
फ्लिपकार्ट ने फादर्स डे के मौके पर आईफोन 6 को एक नई कीमत पर उपलब्ध कराया है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल के प्रशंसकों के लिए इस बेहतरीन ऑफर को लॉन्च किया है। दो दिन क लिए iPhone 6 (16 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 8 जून से 10 जून तक के लिए है।

फ्लिपकार्ट ने इस ऑफर को बुधवार को ‘to the world’s best dad!’ के टैगलाइन के साथ लिस्ट किया था। सीमित समय तक 21,999 रुपये में मिलने के बाद आईफोन 6 (16 जीबी) को मौज़ूदा कीमत पर ही बेचा जाएगा। बता दें कि इस साल फादर्स दे 18 जून को है।
Advertisement

बता दें कि iPhone 6 (16 जीबी) के सिल्वर वेरिएंट की मौज़ूदा कीमत 36,990 रुपये है और स्पेस ग्रे वेरिएंट को आमतौर पर 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है और दोनों ही कलर वेरिएंट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिल रही है।

याद दिला दें कि iPhone 6 में 4.7 इंच (750x1334 पिक्सल) का स्क्रीन है और इसकी मोटाई 6.9 मिलीमीटर है। फोन में हाई-स्पीड वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट है। आईफोन 6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। आईफोन 5एस की तुलना में इसके सेंसर भी बेहतर हैं। फोन में ऐप्पल का ए8 प्रोसेसर है और एम8 नाम का एक मोशन को-प्रोसेसर है। ऐप्पल का कहना है कि इसकी बैटरी लाइफ iPhone 5s की तुलना में बहुत बेहतर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • Bad
  • Limited storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए8

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

1810 एमएएच

ओएस

आईओएस 8.0

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, iPhone 6, Apple iphone, iPhone 6 offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.