4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन होगा 'आईफोन 5ई', कीमत हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2016 13:42 IST
आईफोन का 4 इंच वाला मॉडल 'आईफोन 5ई' के नाम से जाना जाएगा। यहां 'ई' का मतलब 'इनहांस्ड' है। पिछले कुछ महीनों हम बहुप्रतीक्षित 4 इंच के आईफोन मॉडल को लेकर कई कयासों और दावों से रूबरू हुए हैं। कई बार इसे आईफोन 6सी का नाम दिया गया तो कुछ रिपोर्ट में आईफोन 7सी का। हालांकि, अब चीन के एक विश्लेषक ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन का नाम कुछ अलग ही होगा। विश्लेषक के मुताबिक, 4 इंच वाला आईफोन मॉडल आईफोन 5ई के नाम से जाना जाएगा। इसमें 'ई' का मतलब 'इनहांस्ड' है। वीबो पर एक पोस्ट में इस विश्लेषक ने कहा कि यह स्मार्टफोन 2013 में लॉन्च किए गए आईफोन 5एस का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।

पोस्ट में जानकारी दी गई है कि 4 इंच के आईफोन 5ई में ऐप्पल पे सपोर्ट, एनएफसी और वीओएलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसमें पुराने ए8 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया जाएगा।
Advertisement
 

विश्लेषक ने आईफोन 5ई की कीमत के बारे में भी जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन चीन में 3,288 चीनी युआन (करीब 33,400 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 
पिछले हफ्ते इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं जिन्हें 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन मॉडल का बताया जा रहा है। तस्वीर में नज़र आ रहा हैंडसेट सर्कुलर एज वाला है, जैसे कि लेटेस्ट आईफोन मॉडल का डिजाइन है। हालांकि, इसका स्क्रीन छोटा है। आईफोन 6सी का रियर पैनल बहुत हद तक आईफोन 6 जैसा ही नज़र आता है। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि यह फोन भी रियर कैमरा बंप के साथ आएगा। फ्रंट पैनल की तस्वीरों से पता चलता है कि आईफोन 6सी में भी आईफोन के खास डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इसमें गोल जैसा होम बटन भी मौजूद है जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.