आईफोन 2016 के प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से हो सकते हैं शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 10:44 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल नए आईफोन को 5 या 6 सितंबर को लॉन्च कर सकती है
  • नए आईफोन को आईफोन 7 या आईफोन 6एसई कहा जा रहा है
  • नया आईफोन वर्तमान आईफोन से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा
जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने आने वाले आईफोन की रिलीज से जुड़ी जानकारी हर दिन दे रहे हैं। हाल ही में ब्लास ने कहा था कि 2016 में आने वाला आईफोन 16 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और अब उन्होंने उस तारीख का खुलासा किया है जब इस स्मार्टफोन के प्री ऑर्डर शुरू होंगे।

ब्लास के मुताबिक, ऐप्पल नए आईफोन के प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू करेगी। आमतौर पर कंपनी लॉन्च इवेंट के तीन दिन बाद ही प्री-ऑर्डर लेना शुरू करती है। अगर बिलास की जानकारी को सही माना जाए तो ऐप्पल इवेंट को 5 या 6 सितंबर को आयोजित किए जाने का अनुमान है। ऐप्पल के मीडया इनवाइट भी अगस्त के मध्य तक मिलने शुरू हो जाने चाहिए। मीडिया इनवाइट से भी ऐप्पल के लॉन्च इवेंट की सही तारीख का पता चल जाएगा।

नए आईफोन को आईफोन 7 या आईफोन 6एसई कहा जा रहा है। पिछले काफी समय से अगले आईफोन को लेकर खबरें और लीक जोरों पर हैं और लगता है कि लॉन्च से पहले तक ये जारी रहेगा।

नए आईफोन में बेहतर कैमरा, एंटीना बैंड को शिफ्ट करने, तेज ए10 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा दमदार हार्डवेयर के चलते एक बड़ा वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। इससे पहले एक लीक में खुलासा हुआ था कि प्लस वेरिएंट आईफोन 6 प्लस और आईफोन 6एस प्लस की तरह सिर्फ एक बड़ा वेरिेएंट ही होगा। इसके अलावा रुयर पर स्मार्ट कनेक्टर और डुअल कैमरा सेटअप के साथ एक 'प्रो' वेरिएंट के भी लॉन्च होने की भी खबरें हैं। कई लीक में इस फोन के स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में आने की जानकारी भी सामने आई है।
Advertisement

आने वाले आईफोन के बारे में कई तस्वीरों और वीडियों में भी खुलासा हुआ है जिनमें इस स्मार्टफोन को हर एंगल से देखा जा सकता है। इसके अलावा खबर है कि आईफोन में इस साल बहुत कम बदलाव किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.