iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!

iPhone 20 Pro का साइज iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों के मुकाबले लगभग 0.1 इंच बढ़ सकता है- रिपोर्ट

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 15:23 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 20 Pro और 20 Pro Max के प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे- रिपोर्ट
  • डिस्प्ले में बहुत ही छोटा कटआउट आने की संभावना है।
  • Apple इस पैनल की 7 इंच डिस्प्ले के तौर पर मार्केटिंग कर सकती है।

iPhone 20 Pro अगले साल लॉन्च हो सकता है जिसके साथ में कंपनी iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: X@UniverseIce

Apple 20वीं वर्षगांठ पर iPhone 20 Pro को लॉन्च करने की कथित तैयार कर रही है। यह फोन सालभर से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि 20 सालों में यह कंपनी का सबसे बड़ा लॉन्च होगा और सबसे खास आईफोन भी! इसकी खूबसूरती के चर्चे अभी से जोरों पर हैं। अब डिस्प्ले को लेकर भी बड़ा खुलासा सामने आया है। फोन में डिस्प्ले साइज के अंदर बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या कहता है iPhone 20 Pro लेटेस्ट अपडेट।

iPhone 20 Pro अगले साल लॉन्च हो सकता है जिसके साथ में कंपनी iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन कंपनी के सबसे बड़े अपग्रेड ला सकते हैं। न सिर्फ डिजाइन में, बल्कि डिस्प्ले साइज में भी। हाल ही में चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने खबर दी थी कि iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max के प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें क्वाड कर्व्ड डिजाइन मिलने वाला है। डिस्प्ले में बहुत ही छोटा कटआउट आने की संभावना है। 

Advertisement

The iPhone 20 Pro Max looks like this pic.twitter.com/JcFqSP4fPZ

— Ice Universe (@UniverseIce) September 21, 2026

अब टिप्स्टर ने इनके डिस्प्ले साइज का भी खुलासा किया है। इसमें कहा गया है कि iPhone 20 Pro की टेस्टिंग अभी 6.41 इंच की डिस्प्ले के साथ की जा रही है, जिसका रिजॉल्यूशन लगभग 2,686 x 1,236 पिक्सल हो सकता है। वहीं बड़े मॉडल iPhone 20 Pro Max में 6.96 इंच का पैनल होगा, जिसका रिजॉल्यूशन लगभग 2,912 x 1,340 पिक्सल हो सकता है। टिप्स्टर का साथ में यह भी कहना है कि ये शुरुआती स्पेसिफिकेशन्स हैं और प्रोडक्शन से पहले इनमें बदलाव हो सकता है।

अगर ऐसा होता है तो iPhone 20 Pro का साइज iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों के मुकाबले लगभग 0.1 इंच बढ़ जाएगा। कहा गया है कि Apple इस पैनल की 7 इंच डिस्प्ले के तौर पर मार्केटिंग कर सकती है। दोनों iPhone 20 Pro डिस्प्ले की डेंसिटी लगभग 460 PPI ही रह सकती है। कहा यह भी गया है कि Apple iPhone 20 Pro सीरीज के लिए बॉर्डरलैस क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन की टेस्टिंग कर रही है। साथ ही, डिस्प्ले में एक छोटा होल भी हो सकता है, जिससे Dynamic Island का साइज और कम हो सकता है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.