iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2026 06:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के बाद ₹1,59,150 में मिल रहा है।
  • iPhone 17 Pro फ्लिपकार्ट पर ₹1,30,900 में उपलब्ध रहा है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale पर कीमत में कटौती और डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro

Photo Credit: Apple

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लेटेस्ट आईफोन और पिछले साल आए आईफोन में से किसी एक मॉडल को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम दोनों आईफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे आप तुलना कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी डील बेस्ट साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट सेल बैंक ऑफर के जरिए डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। नीचे दोनों आईफोन पर डील्स की विस्तार से जानकारी दी गई है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro Deals

Advertisement

iPhone 18 Pro Price & Offers

iPhone 18 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,64,900 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,750 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,59,150 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹76,200 तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

18 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है। यह फोन Apple A20 Pro प्रोसेसर के साथ आता है। यह आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Advertisement

iPhone 17 Pro Price & Offers

iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,34,900 में लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹4,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे कीमत कम होकर ₹1,30,900 हो जाएगी। अगर आप एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना स्मार्टफोन देते हैं तो ₹76,200 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी या नहीं यह आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। 

17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.