iPhone 18 Pro का इंतजार? कीमत कर सकती है मायूस, ये है बड़ी वजह

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत बढ़ने की वजह 2nm चिपसेट और बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट बताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 11:39 IST
ख़ास बातें
  • A20 Pro 2nm चिप से iPhone 18 Pro की लागत बढ़ी
  • TSMC वेफर कीमतों ने Apple की मुश्किल बढ़ाई
  • कैमरा बदलाव सेकेंडरी वजह, मुख्य कारण चिपसेट लागत

iPhone 18 Pro में नया 2nm चिप कीमत बढ़ने की वजह बन सकता है

Apple iPhone 18 सीरीज इस साल लॉन्च हो सकती है और पिछले साल की शुरुआत से ही अपकमिंग सीरीज को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इस साल Apple अपनी नई iPhone सीरीज पर बड़ा दाव लगा सकती है। डिजाइन से लेकर हार्डवेयर तक, कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, फैंस या इच्छुक ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर iPhone 18 लाइनअप की कीमत कितनी होगी और यदि हालिया रिपोर्ट्स और चिप शॉर्टेज को देखा जाए, तो Pro और Pro Max मॉडल्स चाहने वालों के लिए खबर बहुत अच्छी नहीं है।

Apple की आने वाली iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है और इसकी सबसे बड़ी वजह चिपसेट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। ताइवानी आउटलेट की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple इस बार अपने अगले-जनरेशन A20 Pro चिपसेट को TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बनवाएगा। यह टेक्नोलॉजी परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिहाज से बड़ा अपग्रेड मानी जा रही है, लेकिन इसकी कीमत भी काफी ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

2nm फैब्रिकेशन में इस्तेमाल होने वाले 12-इंच सिलिकॉन वेफर की लागत कथित तौर पर करीब $30,000 तक पहुंच गई है, जो मौजूदा 3nm वेफर की तुलना में काफी ज्यादा है। इसी वजह से Apple को A20 या A20 Pro चिप के लिए करीब $280 प्रति यूनिट तक खर्च करना पड़ सकता है। यह रकम मौजूदा A19 Pro चिप की लागत से करीब 87 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में Apple के लिए iPhone 18 Pro सीरीज को मौजूदा कीमत पर बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

यह भी कहा गया है कि बढ़ती चिप कॉस्ट के चलते Apple के सामने दो ऑप्शन होंगे - या तो कंपनी इस एक्स्ट्रा खर्च को खुद झेले और अपने प्रॉफिट मार्जिन में कटौती करे, या फिर iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ा दी जाए। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो Apple आमतौर पर प्रीमियम मॉडल्स में कीमत बढ़ाने से पीछे नहीं हटता, ऐसे में प्राइस हाइक की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

कैमरा हार्डवेयर में होने वाले बदलाव भी iPhone 18 Pro की लागत को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसे पक्के तौर पर क्लेम नहीं किया जा सकता। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि Apple इस बार कैमरा सेंसर सप्लाई में Samsung को शामिल कर सकता है, जबकि अब तक यह जिम्मेदारी ज्यादातर Sony के पास थी। इसके अलावा, Pro मॉडल्स में मैकेनिकल अपर्चर और नए कैमरा सेंसर जोड़ने की भी चर्चा है। हालांकि, कीमत बढ़ने की मुख्य वजह अभी भी 2nm चिपसेट और उससे जुड़ी प्रोडक्शन कॉस्ट को ही माना जा रहा है।

Advertisement

फिलहाल Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन जिस तरह से नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि 2026 में लॉन्च होने वाले iPhone मॉडल्स पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे हो सकते हैं। अंदाजे के लिए बता दें कि iPhone 17 Pro को Apple ने भारत में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया था और उस समय iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.