नया iPhone आने वाला है! क्या iPhone 17, iPhone 16 और पुराने मॉडल सस्ते होंगे?

iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17, iPhone 16 और पुराने मॉडल खरीदने वालों के लिए बड़ा सवाल है कि क्या इनकी कीमत कम होगी। जानें Apple और रिटेल मार्केट में क्या बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2026 09:03 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 की आधिकारिक कीमत तुरंत घटने की गारंटी नहीं
  • iPhone 17 Pro पर स्टॉक क्लियरेंस डिस्काउंट मिल सकता है
  • iPhone 16 पुराने मॉडल पर भी बेहतर ऑफर मिल सकते हैं

iPhone 18 लॉन्च के बाद पुराने iPhone की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

Apple आज 9 सितंबर को अपने नए iPhone मॉडल पेश करने जा रहा है और इसके साथ ही उन लोगों की नजर भी पुराने iPhone की कीमतों पर है, जो नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। आमतौर पर नया iPhone आते ही पिछली सीरीज के मॉडल सस्ते हो जाते हैं, लेकिन 2026 में Apple का लॉन्च प्लान थोड़ा अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सितंबर इवेंट में iPhone 18 का स्टैंडर्ड मॉडल नहीं, बल्कि iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone आने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 में लाए जाने की खबरें हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या iPhone 17 की कीमत तुरंत कम होगी या नहीं? वहीं iPhone 17 Pro, Pro Max, iPhone 16 और उससे पुराने मॉडल खरीदने वालों को नए लॉन्च के बाद कितने फायदे की उम्मीद करनी चाहिए? Apple की आधिकारिक कीमत और Amazon-Flipkart जैसे रिटेलर्स की कीमतों में भी अंतर देखने को मिल सकता है। अभी Apple India पर iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 और iPhone 16 की ₹69,900 है, जबकि रिटेलर्स ने iPhone 17 सीरीज पर पहले से ही कुछ डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।

Advertisement

इसलिए अगर आप iPhone 17, iPhone 16 या कोई पुराना iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो नए iPhone लॉन्च से पहले और उसके बाद कीमतों में होने वाले बदलाव को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कीमत घटने की संभावना ज्यादा है और किस फोन को खरीदने के लिए अभी इंतजार करना बेहतर हो सकता है।

iPhone 17 की कीमत होगी कम?

सबसे पहले बात iPhone 17 की। Apple India पर फिलहाल iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 है। आमतौर पर नया बेस iPhone आने के बाद पिछली पीढ़ी के बेस मॉडल की कीमत घटाई जाती है, लेकिन इस बार सितंबर में स्टैंडर्ड iPhone 18 के लॉन्च की उम्मीद नहीं है। इसलिए Apple की तरफ से iPhone 17 की कीमत में तुरंत बड़ी कटौती होना तय नहीं है।

Advertisement

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि iPhone 17 सस्ता नहीं मिलेगा। Amazon, Flipkart और दूसरे रिटेलर्स पर नए मॉडल की एंट्री के आसपास बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और स्टॉक-क्लियरेंस डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। यानी Apple की आधिकारिक कीमत वही रहने के बावजूद बाजार में iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत कम हो सकती है।

यही वजह है कि अगर आपका बजट iPhone 17 के आसपास है, तो Apple Event के बाद कुछ दिनों तक अलग-अलग रिटेलर्स की कीमतों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

iPhone 17 Pro और Pro Max पर ज्यादा बड़ा बदलाव?

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कहानी थोड़ी अलग है। Apple आमतौर पर नई Pro सीरीज आने के बाद पिछली Pro सीरीज को अपनी आधिकारिक लाइनअप से हटा देता है। ऐसे में iPhone 18 Pro और Pro Max के आने के बाद iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की Apple Store पर उपलब्धता कम या खत्म हो सकती है।

Advertisement

लेकिन रिटेल मार्केट में बचा हुआ स्टॉक दूसरी कहानी बता सकता है। दुकानदार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पुराने स्टॉक को निकालने के लिए इन मॉडल पर डिस्काउंट दे सकते हैं। यही वह समय हो सकता है जब iPhone 17 Pro या Pro Max पर अच्छी डील मिल जाए।

iPhone 16 कितना सस्ता हो सकता है?

iPhone 16 अभी भी Apple India की आधिकारिक बिक्री में मौजूद है और इसकी शुरुआती कीमत ₹69,900 है। iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 16 की कीमत में Apple की तरफ से कोई बड़ी कटौती होगी, यह अभी कहना मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि iPhone 16 पहले से ही पिछली पीढ़ी का मॉडल है और Apple की मौजूदा लाइनअप में इसकी कीमत पहले ही iPhone 17 से नीचे रखी गई है।

Advertisement

हालांकि, आखिरी कुछ सेल में यही एक Apple मॉडल है, जिसकी कीमत में भारी कटौती देखने को मिल चुकी है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि रिटेल मार्केट में iPhone 16 पर अच्छी डील मिलने की संभावना रहेगी। इसके अलावा, कुछ हफ्तों बाद ही Amazon और Flipkart पर साल की सबसे बड़ी दिवाली सेल भी शुरू होगी, जिसमें इस मॉडल पर भारी डिस्काउंट मिलने की पूरी संभावना है।

iPhone खरीदने वालों के लिए सही समय कौन सा?

अगर आप iPhone 17 खरीदना चाहते हैं, तो Apple Event के बाद कीमतों को कुछ समय देखना समझदारी हो सकती है। क्योंकि स्टैंडर्ड iPhone 18 के इस समय लॉन्च नहीं होने की खबरों के चलते iPhone 17 की आधिकारिक कीमत में तुरंत बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। अगर आपकी नजर iPhone 17 Pro या Pro Max पर है, तो नए Pro मॉडल के लॉन्च के बाद रिटेल स्टॉक पर मिलने वाले डिस्काउंट पर नजर रखें। यहां अच्छी डील मिलने की संभावना ज्यादा हो सकती है, लेकिन पसंदीदा वेरिएंट का स्टॉक खत्म होने का जोखिम भी रहेगा।

Advertisement

वहीं iPhone 16 खरीदने वालों के लिए सेल और बैंक ऑफर ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। यह फोन पहले से ही पिछली पीढ़ी का मॉडल है, इसलिए नए iPhone के लॉन्च के आसपास रिटेल डिस्काउंट इसकी कीमत को और आकर्षक बना सकते हैं। 

अगर आपको iPhone की तुरंत जरूरत नहीं है, तो 9 सितंबर के Apple Event के बाद कीमतें चेक करना बेहतर रहेगा। खासकर iPhone 17 Pro, Pro Max और पुराने मॉडल के लिए नए लॉन्च के बाद रिटेल ऑफर सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, कुछ हफ्तों के भीतर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सालाना सीजनल सेल भी शुरू होने वाली है, जो पुराने मॉडल्स की कीमतों को बैंक, कूपन और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए और आकर्षक बनाएंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18, iPhone 17, iPhone 16, Apple, iPhone Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.