iPhone 17 Air की कितनी हो सकती है कीमत, डिस्प्ले, डिजाइन और कैमरा समेत जानें सबकुछ

Apple एक नए डिजाइन वाले iPhone पर काम कर रहा है जिसे इस साल सितंबर में iPhone 17 Air के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 09:09 IST
ख़ास बातें
  • Apple एक नए डिजाइन वाले iPhone पर काम कर रहा है।
  • ‌iPhone 17 Air में 8GB RAM होगी।
  • iPhone 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले होगी।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Apple एक नए डिजाइन वाले iPhone पर काम कर रहा है जिसे इस साल सितंबर में iPhone 17 Air के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक स्तर पर नाम की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह आईफोन 2025 के आईफोन लाइनअप में अल्ट्रा थिन डिजाइन के चलते सबसे अलग होगा। वर्तमान लीक्स और अफवाहें सच होती हैं तो iPhone 17 Air अब तक Apple का सबसे स्लिम आईफोन बन सकता है जो कि सालों के बाद फॉर्म फैक्टर में एक बड़ा बदलाव होगा। लीक्स में आगामी आईफोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और लॉन्च टाइमलाइन आदि के बारे में काफी कुछ पता चला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17 Air Price (Expected)


एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 17 Air की कीमत ‌iPhone 16 Plus के बराबर होगी, जिसकी अमेरिका में शुरुआती कीमत $899 (लगभग 76,972 रुपये) है। हाल ही में ब्लूमबर्ग के ‌मार्क गुरमन‌ ने कहा कि अमेरिका में इस आईफोन की शुरुआती कीमत लगभग $899 (लगभग 76,972 रुपये) हो सकती है। सटीक कीमत की जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगी।


iPhone 17 Air Features, Specifications


द इन्फॉर्मेशन के अनुसार, Apple के नए iPhone 17 Air में Apple के Pro मॉडल की तरह टाइटेनियम केसिंग के बजाय एल्यूमीनियम चेसिस के साथ काफी स्लिम डिजाइन होगा। एक हालिया रिपोर्ट में Apple विश्लेषक मिंग ची कुओ ने कहा कि iPhone अपने सबसे स्लिम प्वाइंट पर लगभग 5.5 मिमी का होगा। 5.5 मिमी पर iPhone 17 Air अब तक का सबसे स्लिम आईफोन होगा।

पहले बताया गया था कि iPhone 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले होगी। वहीं अब लीक्स में पता चला है कि इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान में मौजूद iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वास्तविक डिस्प्ले साइज लॉन्च के वक्त पता चलेगा।
Advertisement

iPhone 17 Air की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी, जिसमें स्क्रॉलिंग स्मूथ होगी। Apple सैमसंग की हाई परफॉर्मेंस M14 OLED डिस्प्ले उपयोग कर रहा है। Apple विश्लेषक मिंग ची कुओ के अनुसार, iPhone 17 लाइनअप में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। जबकि पिछली सीरीज में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था।
Advertisement

हाईटॉन्ग के विश्लेषक जेफ पु ने दावा किया है कि ‌iPhone 17 Air  में 8GB RAM होगी, जबकि ‌iPhone 15 Plus में 6GB RAM है। हालांकि, हाल ही में मिंग-ची कुओ‌ ने कहा है कि सभी ‌iPhone 17 मॉडल 12GB RAM से लैस होंगे। iPhone 17 Air में Apple A19 चिपसेट दिया जाएगा जो कि TSMC के 3nm प्रोसेस का ऑप्टिमाइज वर्जन है। जबकि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिप होगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.