iPhone 17 Air के लॉन्च से पहले हो गया फीचर्स का खुलासा, जानें क्या होगा खास

Apple 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट Awe Dropping की तैयारी कर रहा है, जिसमें अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 08:24 IST
ख़ास बातें
  • Apple 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट Awe Dropping की तैयारी कर रहा है।
  • iPhone 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • iPhone 17 Air में A19 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Apple लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को आयोजित हो रहा है।

Photo Credit: Apple

Apple आज यानी 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट Awe Dropping की तैयारी कर रहा है। अब से कुछ देर में यह इवेंट शुरू हो जाएगा। इस साल कंपनी वियरेबल और ऑडियो डिवाइस के साथ-साथ आईफोन 17 सीरीज में एक नया मॉडल iPhone 17 Air लॉन्च करेगी जो कि सबसे स्लिम आईफोन कहा जा रहा है। लंबे समय से iPhone 17 Air को लेकर चर्चा हो रही थी और कुछ अफवाहों में भी इसके बारे में पता चला था। अब मार्क गुरमन की लेटेस्ट रिपोर्ट में iPhone 17 Air के बारे में काफी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको iPhone 17 Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Apple इस साल iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ नया बिलकुल iPhone 17 Air लेकर आ रही है। मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, यह भी पुष्टि की गई 17 Air की मोटाई लगभग 5.5 मिमी होगी, जिससे यह अब तक का सबसे स्लिम आईफोन बनेगा। मगर इतनी कम मोटाई के चलते बैटरी लाइफ में कटौती होने की संभावना है। इसके अलावा रियर में पिल शेप डिजाइन वाला सिंगल कैमरा ही होगा। 17 Air में A19 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है जो कि आईफोन 17 में भी मिलेगा। जबकि Pro और Pro Max में A19 प्रो चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें प्रोमोशन सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट को लैस किया जाएगा। इसकी बॉडी काफी स्लिम होगी तो इसके चलते इसमें फिजिकल सिम स्लॉट के बजाय eSIM सपोर्ट दिया जाएगा। आपको बता दें कि अमेरिका में eSIM आईफोन के लिए स्टैंडर्ड है, लेकिन कई इंटरनेशनल मार्केट में eSIM नहीं है तो इससे बिक्री प्रभावित हो सकती है। यह भी बताया कि iPhone 17 Air में कंपनी का अपना मॉडेम Apple C1 होगा जो कि खास तौर पर पावर एफिशिएंट माना जाता है, जिससे बैटरी की चिंता दूर हो सकती है। जबकि दूसरे आईफोन 17 मॉडल में क्वालकॉम का मॉडेम होगा जो कि कंपनी के मॉडल से ज्यादा तेज होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.