iPhone 16e vs Google Pixel 8a: सस्ते में Pixel फोन iPhone 16e को दे रहा कितनी टक्कर?

iPhone 16e परफॉर्मेंस और बिल्ड क्वालिटी पर फोकस करता नजर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 13:16 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e परफॉर्मेंस और डिजाइन पर फोकस करता है
  • Google Pixel 8a मिडरेंज में AI पावर्ड फीचर्स यूजर्स के लिए परोसता है
  • iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी है तो Pixel 8a में 4492mAh बैटरी है

iPhone 16e और Google Pixel 8a, दोनों ही फोन अलग तरह के यूजर्स को टारगेट करते हैं।

iPhone 16e को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। iPhone 16e और Google Pixel 8a, दोनों ही फोन अलग तरह के यूजर्स को टारगेट करते हैं। अगर इनकी तुलना की बात हो तो यहां पर स्पेसिफिकेशंस की बजाय वैल्यू, ईकोसिस्टम, डिवाइसेज की लम्बे समय तक ड्यूरेबिलिटी पर ध्यान देना चाहिए। iPhone 16e जहां परफॉर्मेंस और डिजाइन पर फोकस करता है, Google Pixel 8a मिडरेंज में AI पावर्ड फीचर्स यूजर्स के लिए परोसता है। लेकिन दोनों के प्राइस में बड़ा अंतर है। इसलिए यहां पर जानना जरूरी हो जाता है कि प्राइस पॉइंट पर कौन से फोन में है कितना दम! आइए दोनों फोन के बारे में विस्तार से तुलना करके आपको बताते हैं। 

Design and Display
Advertisement
iPhone 16e और Pixel 8a, दोनों ही फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। लेकिन एपल के फोन में Super Retina XDR पैनल होने की वजह से बेहतर HDR क्षमता है जो ज्यादा बेहतरीन कलर्स पैदा करता है। वहीं, दूसरी तरफ गूगल के फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है, और फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 

iPhone 16e में ग्लास बैक पैनल और एल्युमीनियम फ्रेम के साथ बेहतर बिल्ड क्वालिटी मिलती है जबकि गूगल का फोन प्लास्टिक बैक के साथ आता है। फोन में वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है जबकि पिक्सल 8ए में IP67 रेटिंग मिलती है। बिल्ड क्वालिटी में एपल बेहतर देता है, जबकि ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट गूगल ने ज्यादा दिया है। 
Advertisement

Processor
iPhone 16e में कंपनी ने A18 चिपसेट दिया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। Google Pixel 8a के Tensor G3 (4nm) चिपसेट की तुलना में यह ज्यादा पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस देता है। iPhone 16e में NVMe स्टोरेज टाइप है जोकि Google Pixel 8a के UFS 3.1 स्टोरेज टाइप से फास्ट है। 
Advertisement

Battery 
iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी है जबकि Google Pixel 8a में 4492mAh बैटरी है। iPhone 16e में Qi वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। वहीं, Google Pixel 8a में 18W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह एपल से कमतर साबित होता है। 
Advertisement

Camera
iPhone 16e में सिंगल कैमरा दिया गया है जो कि 48MP का सेंसर है जबकि Google Pixel 8a में डुअल कैमरा मिलता है। इसका मेन लेंस 64MP का है जिसके साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है। iPhone 16e में बड़ा सेंसर कंपनी ने इस्तेमाल किया है जिससे यह फोन ज्यादा डिटेल कैप्चर कर पाता है। साथ ही लो-लाइट परफॉर्मेंस भी बेहतर देता है। वहीं, Google Pixel 8a में 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है जो कि ज्यादा वर्सेटाइल फोटो ले सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग में एपल बेहतर साबित होता है जबकि फोटोग्राफी में गूगल का फोन कुछ आगे नजर आता है। 
Advertisement

Pricing
iPhone 16e की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Google Pixel 8a को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Google Pixel 8a बजट यूजर्स को पसंद आ सकता है। सस्ते में फोन अच्छे खासे फीचर्स ऑफर करता है। वहीं ज्यादा बेहतर हार्डवेयर और ड्यूरेबिलिटी के लिए iPhone 16e की तरफ जा सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.