• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 52,999 रुपये वाला Google Pixel 8a मात्र 35 हजार में खरीदें, गणतंत्र दिवस पर बेस्ट डील

52,999 रुपये वाला Google Pixel 8a मात्र 35 हजार में खरीदें, गणतंत्र दिवस पर बेस्ट डील

फ्लिपकार्ट Google Pixel 8a को सस्ते दामों में उपलब्ध करवा रही है।

52,999 रुपये वाला Google Pixel 8a मात्र 35 हजार में खरीदें, गणतंत्र दिवस पर बेस्ट डील

Photo Credit: Google

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 8a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने वाले हैं तो फ्लिपकार्ट पर मिलने वाली बेस्ट डील हम आपके लिए लेकर आए हैं। ई-कॉमर्स साइट Google Pixel 8a को सस्ते दामों में उपलब्ध करवा रही है। जी हां इस वक्त भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए Pixel 8a पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Pixel 8a Price & Offers


Flipkart पर Google Pixel 8a का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में लिस्टेड है जो कि मई, 2024 में 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 23,650 रुपये की बचत पा सकते हैं। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Google Pixel 8a Specifications


Google Pixel 8a में 6.1 इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। Google Pixel 8a में Tensor G3 दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 152.1 मिमी, चौड़ाई 72.7 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 188 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • कमियां
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4492 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »