iPhone 16 Pro, 16 Pro Max फ्लैगशिप A18 Pro चिप और कैप्चर बटन के साथ लॉन्च, जानें कीमत

पिछले साल के मॉडल्स की तुलना में लेटेस्ट iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में अपग्रेडेड डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम मिलने का दावा किया गया है। दोनों मॉडल्स iOS 18 पर काम करते हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 00:12 IST
ख़ास बातें
  • नए iPhone 16 और iPhone 16 Pro Max में कैप्चर बटन मिलता है
  • दोनों मॉडल्स बेहतर कैमरा सिस्टम से लैस आते हैं
  • इनमें फ्लैगशिप A18 Pro चिप दिया गया है

Photo Credit: Apple

iPhone 16 लाइनअप को आखिरकार भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। लाइनअप में iPhone 16 के साथ, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल है। यहां हम Pro लाइनअप के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें कंपनी ने अपना फ्लैगशिप A18 Pro चिप दिया है। यह वेनिला और प्लस वेरिएंट्स के विपरीत है, जो लेटेस्ट, लेकिन Pro की तुलना में थोड़ी लिमिटेड परफॉर्मेंस वाले A18 चिप से लैस हैं। लेटेस्ट iPhone 16 Pro मॉडल्स में Apple Intelligence फीचर्स मिलते हैं। पिछले साल के मॉडल्स की तुलना में लेटेस्ट iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में अपग्रेडेड डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम मिलने का दावा किया गया है। दोनों मॉडल्स iOS 18 पर काम करते हैं। 
 

iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max price, specifications

iPhone 16 Pro के बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,900 रुपये) है, जबकि समान स्टोरेज से लैस iPhone 16 Pro Max के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1,00,600 रुपये) से शुरू होती है। नए मॉडल्स को आने वाले शुक्रवार, 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और इनकी सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।
 

iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max specifications

नए iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max iOS 18 के साथ शिप होते हैं। iPhone 16 Pro में 6.3-इंच, जबकि 16 Pro Max में 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलते हैं। दोनों के डिस्प्ले फीचर्स एक समान हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल शामिल हैं। दोनों डिस्प्ले Apple के सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन से लैस आते हैं। इनमें Apple का लेटेस्ट और टॉप-ऑफ-द-लाइन A18 Pro मिलता है, जो एक 3nm प्रोसेस पर बना चिप है। कंपनी का कहना है कि यह चिप पिछले A17 Pro से xx प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इनमें Apple Intelligence फीचर्स भी मिलेंगे।

दोनों Pro मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल 'टेट्राप्रिज्म' पेरिस्कोप लेंस शामिल है। कैमरा सिस्टम 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में f/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इनमें एक्शन बटन के साथ एक बिल्कुल नया कैप्चर बटन भी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया बटन कैमरे को क्विक लॉन्च करने के लिए काम आता है। एक पुश के साथ इसमें कैमरा ऐप खुलता है। ऐप के अंदर बटन को सिंगल पुश के साथ पोटो कैप्चर की जा सकती है और लॉन्ग प्रेस के साथ वीडियो रिकॉर्ड होती है। यह टच सेंसेटिव बटन है, जिसमें लाइट टच में कैमरा डिटेल्स दिखाई देती है और स्लाइड करने से सीन और प्री-सेट्स को बदला जा सकता है।

इसके अलावा, इस साल Pro सीरीज में 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है, जिससे बेहतर स्लो-मो क्वालिटी मिलती है। A18 Pro चिप का नया इमेज सिग्नल प्रोसेसर Dolby Vision में भी फ्रेम दर फ्रेम एडिटिंग की अनुमति देता है। हाई क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए Pro मॉडल्स में चार "स्टूडियो-क्वालिटी" माइक को शामिल किया गया है, जो वोकल्स और साउंड रिकॉर्डिंग के लिए बहुत अच्छा बताया गया है। iPhone 16 Pro स्पेसियल ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में रैम और बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है। दोनों में USB 3.0 Type-C पोर्ट मिलता है। iPhone 16 सीरीज Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है और Apple नए MagSafe चार्जिंग केस भी लेकर आएगा। दोनों को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.