8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16 Plus, यहां से खरीदने पर फायदा

iPhone 16 Plus को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16 Plus, यहां से खरीदने पर फायदा

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 Plus में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 Plus में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ शूटर दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आप इस साल Apple द्वारा लॉन्च किए गए बड़े डिस्प्ले वाले iPhone 16 Plus को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। साल खत्म होने से पहले ई-कॉमर्स साइट अमेजन 16 Plus पर शानदार डिस्काउंट प्रदान कर रही है। यहां आईफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए iPhone 16 Plus पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Plus Price & Discount


iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 86,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 81,900 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 26,750 रुपये की छूट पा सकते हैं।


iPhone 16 Plus Specifications


iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन iOS 18 पर काम करता है। इस आईफोन में बिल्कुल नया ऑक्टा कोर A18 चिपसेट दिया गया है। सेफ्टी के मामले में फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम से लैस 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ शूटर शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • कमियां
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »