Flipkart Monumental Sale में 11 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16, जानें पूरी डील

iPhone 16 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Monumental Sale दमदार बचत करवा सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 10:03 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट दिया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

अगर आप बीते साल Apple द्वारा पेश किए गए iPhone 16 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Monumental Sale दमदार बचत करवा सकती है। ई-कॉमर्स साइट पर मौजूदा सेल में iPhone 16  पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान आईफोन की कीमत में भारी गिरावट आई है और बैंक ऑफर से काफी बचत हो सकती है। वहीं पुराना फोन देने पर एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत की जा सकती है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाले ऑफर्स और डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Offers & Discount


Apple iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल सितंबर में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,499 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत से यह आईफोन 11,400 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में 42,150 रुपये की बचत हो सकती है, वहीं चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 4 हजार रुपये छूट शामिल है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
iPhone 16 Specifications


iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन नए ऑक्टा कोर A18 चिपसेट से लैस है। iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर चलता है।  यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.