iPhone 16 को Rs 12 हजार सस्ता खरीदने का 2025 में आखिरी मौका! यहां मिल रही है डील

iPhone 16 भारी छूट के साथ उपलब्ध है। बैंक ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट मिलाकर फोन को 12,000 रुपये से ज्यादा सस्ता खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 07:57 IST
ख़ास बातें
  • Vijay Sales पर iPhone 16 पर 9,000 रुपये से ज्यादा की बचत
  • चुनिंदा बैंक कार्ड से मिल रहा है एक्स्ट्रा 3,000 रुपये का फायदा
  • दोनों ऑफर्स को मिलाकर कुल 12,000 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है iPhone

Apple ने iPhone 16 को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था

अगर आप iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 2025 में ये आपके लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है। Apple का यह पिछला फ्लैगशिप फिलहाल भारी छूट के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि Vijay Sales पर चल रहे ऑफर्स के चलते iPhone 16 को 12,000 रुपये से ज्यादा की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। दमदार परफॉर्मेंस, कॉम्पैक्ट डिजाइन और लेटेस्ट A18 चिप के साथ आने वाला यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में अब पहले से कहीं ज्यादा अफोर्डेबल हो गया है।

Vijay Sales की वेबसाइट पर iPhone 16 की लिस्टेड कीमत 60,990 रुपये है, जो इसके 69,990 रुपये के लॉन्च प्राइस से 9,000 रुपये फ्लैट ऑफ है। डील यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए और भी सस्ती कीमत में इसे खरीदा जा सकता है।

अगर आप ICICI Bank, SBI Bank या किसी अन्य चुनिंदा बैंक के कार्ड के जरिए इसे खरीदते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 3,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलती है। इस ऑफर को जोड़ने के बाद iPhone 16 की इफेक्टिव कीमत 57,990 रुपये रह जाती है। यानी कुल मिलाकर ग्राहक इस डील में 12,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

बता दें कि मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में iPhone 16 लगातार तीसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसकी वॉल्यूम के लिहाज से लगभग चार प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने और जापान के मार्केट में रिकवरी से पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के इस iPhone की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। 

iPhone 16 में 6.10 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 1179 x 2556 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। फोन Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट पर काम करता है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। iPhone 16 में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यह फोन 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स में भी उपलब्ध है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  2. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  4. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  5. Jio का नया धमाका! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  6. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  7. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  10. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.