iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत

Apple इस महीने अपनी iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिससे पहले सितंबर की शुरुआत में iPhone 16 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 09:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Apple

Apple इस महीने अपनी iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिससे पहले सितंबर की शुरुआत में iPhone 16 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आईफोन पर धांसू ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Price & Offers

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹67,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,245 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹61,655 हो जाएगी। यह आईफोन सितंबर, 2025 में ₹79,900 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹18,245 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।

iPhone 16 Features & Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। इस आईफोन में हैक्सा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 18 पर चलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह आईफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस आईफोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.