iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील

ई-कॉमर्स सेल में फोन को Amazon ने 14% डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने 14% डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है।
  • फोन को 18 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है।
  • iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 चिपसेट दिया गया है।

iPhone 16 पर Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Photo Credit: Amazon

Amazon पर त्यौहारी सीजन सेल धूमधाम से जारी है। ई-कॉमर्स कंपनी सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, स्मार्टवॉच, स्मार्ट होम अप्लायंसेज पर भारी छूट लेकर आई है। खासकर Apple iPhone सेल में काफी सस्ते में लिस्ट किए गए हैं। अगर आप भी इस सेल के दौरान एक iPhone खरीदना चाहते हैं तो iPhone 16 एक बेहतरीन डील हो सकती है। iPhone 16 को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं पूरा ऑफर

iPhone 16 Amazon Diwali Sale Offer

iPhone 16 पर Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन आमतौर पर ₹89,900 में आता है लेकिन ई-कॉमर्स सेल में फोन को Amazon ने 14% डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है। फोन पर करीबन 13 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया गया है जो कि MRP से सीधा डिस्काउंट है। खास बात इसके बैंक ऑफर में है। फोन को ग्राहक अगर HDFC बैंक कार्ड से खरीदता है तो 5000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकता है। यानी फोन को 18 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका है। 

Advertisement

iPhone 16 Specifications
iPhone 16 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, फोन में 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 चिपसेट दिया गया है। Apple iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। 

iPhone 16 कैमरा सेटअप देखें तो फोन के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है, जिसके साथ f/1.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा है, वहीं 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ सेल्फी कैमरा है। iPhone 16 की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.