48MP कैमरा और बड़ी डिस्प्ले वाला iPhone मिल रहा 45 हजार से भी ज्यादा सस्ता

अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको iPhone 15 Plus पर विचार करना होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 09:07 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 Plus में हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है।
  • iPhone 15 Plus में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

iPhone 15 Plus में XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने इस साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी, लेकिन इस बार बड़ी डिस्प्ले वाला प्लस मॉडल लॉन्च नहीं किया गया। अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको पिछले मॉडल पर विचार करना होगा। जी हां आज हम साल 2023 में लॉन्च हुए iPhone 15 Plus की बात कर रहे हैं। इस आईफोन को रिलायंस डिजिटल पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ दमदार बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए आईफोन 15 प्लस पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 15 Plus Price & Offers

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 48,403 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में IDBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4 हजार रुपये) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,403 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 45 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

iPhone 15 Plus Features  Specifications

iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1290x2796 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और पिक्सल डेंसिटी 460 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 160.90 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 201.00 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप के लिए 15 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 15 Plus में ड्यूल सपोर्ट, 4जी, 5जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई शामिल है। यह फोन एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर से लैस है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.