अमेरिका में 60 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 14 Pro Max, भारत में क्यों बिकते हैं महंगे, जानें वजह

iPhone 14 Pro Max में 6.70 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2796x1290 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A16 Bionic प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 12:12 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 Pro Max के 1TB स्टोरेज वेरिएंट की यूएस में कीमत 1599 डॉलर है।
  • iPhone 14 Pro Max के 1TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,89,900 रुपये है।
  • iPhone 14 Pro Max में 6.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

देश में Apple iPhone 14 सीरीज लॉन्च हुए करीब दो माह का वक्त हो गया है। आज हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिससे सुनने के बाद आपको हैरानी होने वाली है। जी हां आईफोन की कीमत अमेरिका में भारत के मुकाबले बेहद कम है। इतनी ज्यादा कम की एक और आईफोन आ सकता है। iPhone 14 Pro Max का 1TB स्टोरेज वेरिएंट यूएस में भारत की तुलना में बहुत ज्यादा सस्ता मिल रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत में आईफोन की कीमत यूएस के मुकाबले इतनी ज्यादा कम क्यों है।

अमेरिका की तुलना में भारत में मिलने वाला iPhone लगभग 30-35 प्रतिशत मंहगा है। इसके पीछे की वजह भारत में आईफोन इंपोर्ट करने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी, करीबन 18% जीएसटी और अन्य फीस समेत कंपनी का मुनाफा शामिल है। सरकार द्वारा लगाए गए करों और इंपोर्ट ड्यूटी के चलते यूजर्स को आईफोन इस्तेमाल करने के लिए भारत में ज्यादा रकम चुकानी होती है।
Advertisement

इंपोर्ट ड्यूटी की वजह
अब आप सोच रहे होंगे कि सरकार ऐसा क्यों करती है तो हम आपको बता दें कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग न होने की वजह से इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। देश की सरकार चाहती है कि सभी कंपनियां भारत में आकर अपनी मैन्युफैक्चरिंग करें। भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट लाने की तुलना में कंपोनेट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी कम है। अगर एप्पल भी अपनी लेटेस्ट डिवाइस के साथ ऐसा करती है तो भारत में इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
Advertisement

iPhone 14 Pro Max की कीमत
Apple की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, iPhone 14 Pro Max के 1TB स्टोरेज वेरिएंट की यूएस में कीमत 1599 यूएस डॉलर है, जो कि मौजूदा कंरेंसी के हिसाब भारत में लगभग 1,29,737 रुपये बैठती है। वहीं भारत में Apple की ऑफिशियल साइट के मुताबिक iPhone 14 Pro Max के 1TB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 1,89,900 रुपये है। अगर अमेरिका से तुलना की जाए तो iPhone 14 Pro Max भारत में लगभग 60,163 रुपये महंगा मिल रहा है।
Advertisement

iPhone 14 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 14 Pro Max में 6.70 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2796x1290 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A16 Bionic प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह iOS 16 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 128GB, 256GB, 512GB और 1TB ऑप्शन में आता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.