Flipkart Sale 2025: 37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 14, साल की सबसे तगड़ी डील

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में आईफोन पर जबरदस्त ऑफर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 07:43 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 14 में हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 14 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में आईफोन पर जबरदस्त ऑफर आए हैं। अगर आप किफायती दामों में नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो iPhone 14 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट 23 सितंबर से शुरू हुई फेस्टिवल सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू ऑफर प्रदान कर रही है। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन देने पर भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको आईफोन 14 पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 14 Price

iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर वर्तमान में लिस्टेड 54,999 रुपये के बजाय 41,999 रुपये में मिल रहा है। आपको बता दें कि यह आईफोन सितंबर, 2022 में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से से 37,900 रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त 39,700 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

iPhone 14 Specifications

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532 x 1170 पिक्सल और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए यह फेस लॉक फीचर से लैस है। इस आईफोन में हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता  है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 14 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 146.70 मिमी, मोटाई 71.50 मिमी, चौड़ाई 7.80 मिमी और वजन 172 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.