iPhone 12 सीरीज़ की 5जी टेक्नोलॉजी के बारे में मिली अहम जानकारी

ऐप्पल ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा नहीं की है, तो इस तरह की सभी जानकारियां अफवाहें भी साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 8 मई 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 फोन sub-6GHz 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है
  • iPhone 12 Pro फोन में मौजूद हो सकती है mmWave 5G टेक्नोलॉजी
  • कीमत को लेकर भी पिछले हफ्ते सामने आ चुकी है लीक

Apple ने अभी तक नहीं दिया iPhone 12 सीरीज़ पर आधिकारिक बयान

Phone 12 सीरीज़ पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है, खबर तो यह भी है कि Apple इस सीरीज़ को इस साल के अंत तक लॉन्च कर देगी। इस बाबत हमें अभी भी ऐप्पल के अधिकारिक बयान का इतंज़ार है। कुछ रिपोर्ट्स से सामने आया है कि नई आईफोन सीरीज़ में A14 Bionic प्रोसेसर के साथ 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी। अब एक जाने-माने टिप्सटर ने दावा किया है कि कथित iPhone 12 के 5.4 इंच और 6.1 इंच के वेरिएंट में केवल sub-6GHz 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह भी कहा गया है कि iPhone 12 Pro का 6.1 इंच फोन और iPhone Pro Max के 6.7 इंच का वेरिएंट sub-6GHz 5G और mmWave 5G टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

जाने-माने टिप्सटर व टेक एनालिस्ट Jon Prosser ने ये जानकारियां साझा की हैं। इन्होंने पिछले हफ्ते चार iPhone 12 वेरिएंट की कथित कीमतों का भी खुलासा किया था। Prosser ने जानकारी देते हुए बताया कि आइफोन 12 के 6.1 इंच वेरिएंट में हाई-एंड mmWave 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इस कारण फोन की कीमत इसी स्क्रीन साइज़ के iPhone 11 की कीमत से $50 (3,790 रुपये) ज़्यादा होगी।
Advertisement

मुख्य रूप से दो प्रकार की 5जी टेक्नोलॉजी होती है, जिसे बड़े स्तर पर अपनाया जाता है। पहली mmWave 5G टेक्नोलॉजी, जो कि आपको हाईयर स्पीड प्रदान करती है, जबकि sub-6GHz टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल समान्य रूप से होता है। हालांकि, भारत में 5जी टेक्नोलॉजी अभी तक आई नहीं है, तो ऐसे में इस नए आइफोन 12 को खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे।

Techradar द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अमेरिका में पॉपुलर नेटवर्क कैरियर Verizon कंपनी mmWave 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। लेकिन इसी नेटवर्क पर आईफोन 12 फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ काम नहीं करता। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूके में कोई भी नेटवर्क कैरियर mmWave 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करता है, तो ऐसे में वहां जो लोग आईफोन 12 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं वह भी इससे प्रभावित नहीं होंगे।
Advertisement

इससे अलग iPhone 12 Pro के 6.1 इंच वेरिएंट और iPhone 12 Pro Max के 6.7 इंच के वेरिएंच में sub-6GHz 5G और mmWave 5G दोनों ही टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मौजूद होगा। जो लोग आइफोन का प्रो व मैक्स वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें 5जी कनेक्टिविटी को लेकर कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
Advertisement

 


जैसा कि हमने पहले बताया, ऐप्पल ने अभी तक iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा नहीं की है, तो इस तरह की सभी जानकारियां अफवाहें भी साबित हो सकती हैं। कीमत की बात करें, तो पिछले हफ्ते Prosser ने जानकारी देते हुए बताया था कि एंट्री लेवल- आईफोन 12 की कीमत $649 (लगभग 49,100 रुपये), और आईफोन प्रो मैक्स के 6.7 के वेरिएंट की कीमत $1,099 (लगभग 83,200 रुपये) होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, 5G, sub 6GHz 5G, mmWave 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.