iPhone 12 Pro Max है बैटरी के मामले में iPhone 11 Pro Max से कमज़ोर!

यहां तक ​​कि iPhone 12 में 2,815mAh की बैटरी होने की भी सूचना दी गई है, जो iPhone 11 में मिलने वाली 3,110mAh बैटरी से कम है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 18:04 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 Pro Max को TENAA पर बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट किया गया है
  • फोन की बैटरी मौजूदा iPhone 11 Pro Max से कम है
  • iPhone 12 mini और iPhone 12 की बैटरी क्षमता भी iPhone 11 सीरीज़ से कम

Apple iPhone 12 Pro Max में iPhone 11 Pro Max की तुलना में छोटी बैटरी है

iPhone 12 Pro Max की बैटरी की जानकारी चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी TENAA की साइट पर बताई गई है। फोन को मॉडल नंबर A2412 के साथ TENAA पर लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग से पता चलता है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स में 3,687mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। यह iPhone 12 और iPhone 12 mini से बड़ी है, जिनके क्रमशः 2,815mAh और 2,227mAh क्षमता के साथ आने की खबर है। हालांकि, iPhone 12 Pro Max में पिछले साल के iPhone 11 Pro Max की तुलना में छोटी बैटरी है। याद दिला दें कि आईफोन 11 प्रो मैक्स में 3,969mAh बैटरी शामिल होने की खबर थी।

Apple के एक आईफोन को मॉडल नंबर A2412 के साथ TENAA पर लिस्ट किया गया है, जिसे iPhone 12 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल - iPhone 12 Pro Max बताया जा रहा है। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स में 3,687mAh की बैटरी हो सकती है। यह मौजूदा आईफोन 11 प्रो मैक्स में दी गई 3,969mAh क्षमता से 282mAh कम है।
Advertisement

यहां तक ​​कि iPhone 12 में 2,815mAh की बैटरी होने की भी सूचना दी गई है, जो iPhone 11 में मिलने वाली 3,110mAh बैटरी से कम है। अगर हम iPhone 12 mini और iPhone SE (2020) की बैटरी की तुलना करें, तो पिछले मॉडल में बड़ी 2,227 mAh बैटरी मिलती है और नए मिनी मॉडल में मात्र 1,821mAh बैटरी है। आईफोन 12 प्रो की बैटरी क्षमता अभी भी अज्ञात है।

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो का प्री-ऑर्डर 23 अक्टूबर से शुरू होगा और आईफोन 12 मिनी और आईफोन 12 प्रो मैक्स को 6 नवंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। याद दिला दें कि भारत में iPhone 12 mini की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि iPhone 12 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone 12 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है और सबसे प्रीमियम iPhone 12 Pro Max 1,29,900 रुपये से शुरू होता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Immersive display
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Can be uncomfortable to hold
  • Heats up when gaming
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 12 Pro Max, iPhone 12 pro max battery
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.