iPhone 11 में हो सकता है 4 जीबी रैम, कई स्पेसिफिकेशन लीक

iPhone 11 Specifications: Apple के एक नए आईफोन जिसका कोडनेम 'iPhone 12,1' को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 16:32 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 11 हो सकता है iPhone XR का अपग्रेड वर्जन
  • सिंगल-कोर परफॉर्मेंस होगी 12 प्रतिशत तेज
  • iPhone 11 से 10 सितंबर को उठेगा पर्दा

iPhone 11 Specifications: आईफोन 11 में हो सकता है 4 जीबी रैम

Photo Credit: Totalleecase.com

iPhone 11 Specifications: Apple के एक नए आईफोन जिसका कोडनेम 'iPhone 12,1' को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से आगामी iPhone 2019 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। iPhone XR का अपग्रेड वर्जन हो सकता है नया आईफोन 12,1 स्मार्टफोन। ऐसा कहा जा रहा है कि यह आईफोन 11 हो सकता है। हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 5,415 और 11,294 स्कोर किया है। गीकबेंच लिस्टिंग इस बात का संकेत दे रही है कि आईफोन Xआर का अपग्रेड वर्जन 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। इसके अलावा आगामी ऐप्पल आईफोन 2019 iOS 13.1 पर चलता है।

iPhone 12,1 उर्फ iPhone 11 की कथित गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन iOS 13 पर चलता है। फोन में अपग्रेडेड 4 जीबी रैम है, इसके अलावा फोन ए13 चिप के साथ उतारा जा सकता है। 9to5Mac की रिपोर्ट में कहा गया है कि लिस्टिंग से इस बात का पता चलता है कि iPhone XR का अपग्रेड वर्जन नए ए13 चिप के साथ 12 प्रतिशत तेज सिंगल-कोर परफॉर्मेंस देगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि मल्टी-कोर परफॉर्मेंस पिछले साल ए12 चिप परफॉर्मेंस से मिलती जुलती है। हम सलाह देंगे कि गीकबेंच लिस्टिंग पर पूरी तरह से भरोसा ना करें क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं है कि यह हर बार सही हो। iPhone 11 Series को 10 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

आईफोन 11 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 सितंबर से ये हैंडसेट रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। iPhone XS और iPhone XS Max के अपग्रेड वर्जन को iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max नाम से उतारा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.