Jio Phone के जवाब में Intex ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन

रिलायंस जियो के Jio Phone के जवाब में अब, घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटकेस टेक्नोलॉजीज़ ने अपना पहला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर (स्मार्ट फ़ीचर फोन) फोन टर्बो प्लस 4जी लॉन्च कर दिया है। Intex Turbo+ 4G को इंटेक्स ने अपनी नई नवरत्न सीरीज़ के तहत लॉन्च किया है।

Jio Phone के जवाब में Intex ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स ने अपना पहला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन लॉन्च किया है
  • इंटेक्स टर्बी प्लस 4जी की कीमत का 700 रुपये से 1,500 रुपये के बीच होगी
  • इससे पहले जियो और लावा के 4जी फ़ीचर फोन लॉन्च हो चुके हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो के Jio Phone के जवाब में अब, घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटकेस टेक्नोलॉजीज़ ने अपना पहला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर (स्मार्ट फ़ीचर फोन) फोन टर्बो प्लस 4जी लॉन्च कर दिया है। Intex Turbo+ 4G को इंटेक्स ने अपनी नई नवरत्न सीरीज़ के तहत लॉन्च किया है। एक 4जी फ़ीचर फोन के अलावा कंपनी ने आठ 2जी फ़ीचर फोन भी पेश किए। इंटेक्स टर्बो+ 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन की कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है लेकिन जानकारी दी है कि 4जी और 2जी सभी फोन की कीमत 700 रुपये से 1,500 रुपये के बीच होगी। इंटेक्स की यह फ़ीचर फोन सीरीज़ ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इन फोन को देश के ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो बहुत ज़्यादा पैसा खर्च किए बगैर फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।

इंटेक्स टर्बो+ 4जी फो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस फोन में एक 2.4 इंच क्यूवीजीए डिस्पेल है। फोन में 4जी वीओएलटीई नेटवर्क मिलता है जिससे हाई वॉयस कक्वालिटी मिलने का दावा है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है। 4जी डिवाइस काईओएस सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें एक डुअल कोर प्रोसेसर है।

इंटेक्स के इस नए 4जी स्मार्ट फ़ीचर फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है। फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
intex turbo plus 4g

Photo Credit: इंटेक्स टर्बो प्लस 4जी की तस्वीर

बात करें 2जी फ़ीचर फोन की, तो कंपनी ने ईको सीरीज़ में ईको 102+, ईको 106+ और ईको सेल्फी लॉन्च किए। इन तीनों फोन में 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। Eco 102+ में करेंसी वेरिफिकेशन फ़ीचर है। इस फोन में 800 एमएएच की बैटरी, वायरलैस एफएम और कैमरा है। Eco 106+ में 1000 एमएएच की बैटरी, वायरलैस एफएम और 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। वहीं ईको सेल्फी में फ्लैश के साथ फोटोग्राफी के लिए फ्रंट व रियर कैमरा, 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट और जीपीआरएस/वैप सपोर्ट है। इस वेरिएंट में 1800 एमएएच की बैटरी है।

टर्बो सीरीज़ की बात करें तो इस सीरीज़ के फोन 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। टर्बो शाइन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस फोन में 1400 एमएएच की बैटरी, वायरलैस एफएम, 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट है। टर्बो सेल्फी 18 में फ्लैश के साथ डुअल कैमरा है, जिसे पावर देने के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है।

अल्ट्रा सीरीज़ की बात करें तो अल्ट्रा 2400+ में 2400 एमएएच की बैटरी, 2.4 इंच डिस्प्ले, फ्लैश के साथ कैमरा और 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट जैसे फ़ीचर हैं। अल्ट्रा सेल्फी में 2.8  इंच डिस्प्ले, डुअल कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी है।

वहीं इंटेक्स लायंस जी10 को कंपनी एक हाई-एंड मॉडल बता रही है, जिसमें 2.4 इंच डिस्प्ले, 2000 तक फोन कॉन्टेक्ट स्टोर करने की क्षमता, कैमरा और 1450  एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि इसी महीने रिलायंस जियो ने अपना 4जी फ़ीचर फोन जियो फोन लॉन्च किया था। इसके अलावा लावा ने भी इसी साल फरवरी में अपना पहला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन लावा 4जी एम कनेक्ट1 पेश किया था। लावा एम कनेक्ट एम1 की कीमत 3,333 रुपये है। वहीं Jio Phone के लिए ग्राहक को कोई कीमत नहीं चुकानी होगी यानी फोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी। फोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे जो तीन साल बाद ग्राहक को वापस मिल जाएंगे। जियोफोन के लिए बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »