4,649 रुपये में लॉन्च हुआ 'फुलव्यू' डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

Intex Infie 33 और Infie 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। 18:9 'फुल व्यू' डिस्प्ले पैनल के साथ आने वाले इन हैंडसेट को घरेलू कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने रिलीज किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जुलाई 2018 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Intex Infie 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा
  • इंटेक्स इनफी 33 को 5,049 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • इंटेक्स इंफी 3 की कीमत 4,649 रुपये है

Intex Infie 3

Intex Infie 33 और Infie 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। 18:9 'फुल व्यू' डिस्प्ले पैनल के साथ आने वाले इन हैंडसेट को घरेलू कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने रिलीज किया है। यह नए इंटेक्स यूआई से लैस हैं जो फेस अनलॉक, प्राइवेसी सिस्टम और ऐप फ्रीज़र जैसे फीचर के साथ आता है। इन स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी है और ज़ेडर ऐप, स्विफ्टकी और गाना जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं। Intex Infie 3 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है और Infie 33 में एंड्रॉयड नूगा है।
 

Intex Infie 33, Infie 3 की भारत में कीमत

इंटेक्स इनफी 33 को 5,049 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह हैंडसेट ब्लैक, बलू और शैंपेन रंग में मिलेगा। दूसरी तरफ, इंटेक्स इंफी 3 की कीमत 4,649 रुपये है और यह ग्रे, गोल्ड और लाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया है कि इन फोन को देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Intex Infie 33, Infie 3 फीचर

Infie 33 और Infie 3 में एंड्रॉयड के ऊपर इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने अपनी स्किन दी है। स्पाई कैपचर नाम का अनोखा फीचर इन फोन का हिस्सा है। दरअसल, अगर कोई शख्स आपकी इजाज़त के बिना आपके फोन को खोलने की कोशिश करता है तो तीन बार गलत पासवर्ड डालते ही फोन चुपचाप उस शख्स की तस्वीर ले लेगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है जिसकी मदद से यूज़र अपने चेहरे के बूते हैडसेट को अनलॉक कर पाएंगे।
 

Intex Infie 33 स्पेसिफिकेशन

डुअलि सिम इंटेक्स इनफी 33 में एंड्रॉयड नूगा के ऊपर नया इंटेक्स यूआई है। हैंडसेट में 5.34 इंच का एफडब्ल्यूजीए+ (480x960 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। सेल्फी कैपचर करने के लिए हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फेस ब्यूटी, फेस क्यूट, वाटरमार्क, टाइम लैप्स और नाइट मोड जैसे फीचर कैमरा ऐप में दिए गए हैं।
 

Intex Infie 33

Intex Infie 33 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 13 घंटे तक के टॉक टाइम और 230 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 145.8x69.6x9.03 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
Advertisement
 

Intex Infie 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Intex Infie 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर आधारित इंटेक्स यूआई पर चलता है। इसमें 4.95 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए+ (480x960 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन के पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्ल का है। फेस ब्यूटी,नाइट मोड, टाइम स्टांप और मिरर सेल्फी जैसे फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
Infie 33 की तरह इंटेक्स इनफी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इस फोन में भी 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। जी सेंसर इस फोन का हिस्सा है। इस फोन में जान फूंकने का काम करती है 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 9 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा है। इंटेक्स इनफी 3 का डाइमेंशन 140.2x66.2x10.2 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.34 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.95 इंच

प्रोसेसर

1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.