इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग एचडी 4जी फोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 मई 2016 09:58 IST
भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने सस्ता 4जी स्मार्टफोन क्लाउड स्ट्रिंग एचडी पेश किया है। इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंच एचडी स्मार्टफोन की कीमत 5,599 रुपये है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग एचडी में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी ऑन-सेल 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और सैमसंग एस5के3एच5 के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इस डुअल सिम फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 72.5×144.5×8.7 मिलीमीटर और वजन 150 ग्राम है। यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एऩ, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इंटेक्स ने हाल ही में बेहद सस्ता 3,999 रुपये में इंटेक्स क्लाउड फेम पेश किया था। इंटेक्स क्लाउड फेम में में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन की दी गई है। हैंडसेट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex Mobile, Intex C
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.