Intex Cloud Pace स्मार्टफोन लॉन्च, 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 अगस्त 2015 16:39 IST
क्लाउड एम6 (Cloud M6) हैंडसेट का नया वेरिएंट पेश करने के बाद अब इंटेक्स (Intex) ने क्लाउड पेस (Cloud Pace) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत 6,999 रुपये है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज़ (ShopClues) पर उपलब्ध है।

इंटेक्स क्लाउड पेस (Intex Cloud Pace) स्मार्टफोन के साथ कंपनी कस्टमर्स को कई ऑफर भी दे रही है। हैंडसेट के साथ 16GB का मैमोरी कार्ड, 2800mAh क्षमता वाला CallMate का पावरबैंक, सेल्फी स्टिक, स्क्रीन गार्ड, फ्लिप कवर, Goibibo का 1,500 रुपये का गोकैश फ्री कुपन और एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी मिलेगा। हैंडसेट के साथ कस्टमर्स Aircel का 1.5GB (हर महीने 500MB) 2G/ 3G इंटरनेट डेटा 3 महीने के लिए मुफ्त पाएंगे।

Intex Cloud Pace एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 4.5 इंच (540x960 pixels) का qHD IPS डिस्प्ले है। नए Intex स्मार्टफोन में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)।

8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के अलावा Cloud Pace में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो डिवाइस में 3G (HSPA+), वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।
Advertisement

डिवाइस में इस्तेमाल की गई 1700mAh की बैटरी 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 5 घंटे का टॉक टाइम देगी। Intex Cloud Pace ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.