Intex Cloud M6 का 16GB स्टोरेज और 2GB RAM वाला वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 अगस्त 2015 14:59 IST
इंटेक्स ने सोमवार को अपने क्लाउड एम6 (Cloud M6) स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया। नए वेरिएंट में इनबिल्ट स्टोरेज और रैम (RAM) को दोगुना कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने घोषणा की कि इंटेक्स क्लाउड एम6 (Intex Cloud M6) के लेटेस्ट वर्ज़न को ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) से खरीदा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि Intex ने इस साल अप्रैल महीने में Cloud M6 को 4,999 रुपये में लॉन्च किया था।

(यह भी देखें: Intex Cloud M6 बनाम Xolo 8X-1020)

Cloud M6 के पुराने और नए वर्ज़न में अंतर इनबिल्ट स्टोरज और RAM का है। लेटेस्ट वर्ज़न 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज और 2GB RAM के साथ आएगा, जबकि पुराने मॉडल में 8GB स्टोरेज और 1GB RAM मौजूद था। Cloud M6 के नए वर्ज़न के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वर्ज़न वाले ही हैं।

Intex Cloud M6 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो इस कीमत में मिलने वाले किसी भी डिवाइस के लिए बड़ी खूबी है। यह एक डुअल-सिम (GSM+GSM) स्मार्टफोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 5 इंच (480x854 pixels) का FWVGA डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2GHz quad-core Spreatrum (SC7731) प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

Cloud M6 के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो Cloud M6 में 3G, GPRS/ EDGE, A-GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी है और कंपनी के मुताबिक यह 5-6 घंटे का टॉक टाइम और 250 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। Cloud M6 का नया वेरिएंट ब्लैंक और व्हाइट कलर में आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.