बड़ी बैटरी वाला Intex Aqua Y2 Power स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,490 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 14:07 IST
इंटेक्स (Intex) ने पावरफुल बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन एक्वा वाई2 पावर (Aqua Y2 Power) लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह 4,490 रुपये में मिलेगा। हालांकि, इंटेक्स एक्वा वाई2 पावर (Intex Aqua Y2 Power) की उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस संबंध में कोई घोषणा करे।

Aqua Y2 Power स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 2900mAh की बैटरी है, खासकर इस प्राइस रेंज में। आपको बता दें कि Intex ने इसी साल 4000mAh बैटरी वाला क्लाउड पावर+ (Cloud Power+) और एक्वा पावर+ (Aqua Power+) स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था।
Advertisement

बैटरी के मामले में Aqua Y2 Power की टक्कर माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 2 (Micromax Canvas Juice 2) और लावा आइरिस फ्यूल 50 (Lava Iris Fuel 50) स्मार्टफोन से है। दोनों ही डिवाइस 3000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। Micromax Canvas Juice 2 और Lava Iris Fuel 50 की कीमत क्रमशः 8,999 और 7,799 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट Aqua Y2 Power से ज्यादा महंगे हैं।

Aqua Y2 Power एक डुअल सिम फोन है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 4 इंच (480x800 pixels) का WVGA IPS डिस्प्ले है। इसमें 1.2GHz quad-core Spreatrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 512MB का रैम (RAM)।
Advertisement

स्मार्टफोन 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। Aqua Y2 Power के रियर कैमरे में सीन डिटेक्शन (scene detection), फेस रिकॉगनिशन (face recognition), पनोरमा, जीयो टैगिंग, बेस्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फीचर मौजद हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को भी शामिल किया गया है।
Advertisement

Aqua Y2 Power में 3G, GPRS/ EDGE, A-GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। कंपनी लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट की बैटरी 20 घंटे का टॉक टाइम और 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 126x64x10.5mm है और वजन 133 ग्राम। डिवाइस ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.