इंटेक्स एक्वा वी5 स्मार्टफोन है 3जी से लैस, कीमत 2,850 रुपये से कम

इंटेक्स एक्वा वी5 स्मार्टफोन है 3जी से लैस, कीमत 2,850 रुपये से कम
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना एक्वा वी5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर 2,825 रुपये में लिस्ट किया गया है। इंटेक्स के एक्वा सीरीज के इस नए स्मार्टफोन के जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होने की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल, इंटेक्स एक्वा वी5 की उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एक्वा वी5 एक डुअल सिम डिवाइस है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 3.5 इंच (320x480 पिक्सल) का एचवीजीए टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रेडट्रम एससी7715ए प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 256एमबी का रैम।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 512 एमबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इंटेक्स एक्वा वी5 में 3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ का विकल्प मौजूद है।

इंटेक्स एक्वा वी5 में 1100एमएएच की बैटरी है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट की बैटरी 4 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 115.9x62x11.8मिलीमीटर है और वज़न 100 ग्राम। हैंडसेट ब्लैक, ब्लैक-ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पिछले हफ्ते इंटेक्स ने 7,444 रुपये में एक्वा टर्बो 4जी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। 4जी कनेक्टिविटी के अलावा इस हैंडसेट की दूसरी बड़ी खासियत 3000एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »