Intex Aqua Turbo 4G लॉन्च, इस बजट स्मार्टफोन में है 3000mAh की बैटरी

Intex Aqua Turbo 4G लॉन्च, इस बजट स्मार्टफोन में है 3000mAh की बैटरी
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने अपने 4G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट एक्वा टर्बो4जी (Aqua Turbo 4G) बाज़ार में उतारा है। 5 इंच के डिस्प्ले वाला यह स्मार्टफोन 7,444 रुपये में मिलेगा। इस बजट डिवाइस की सबसे अहम खासियत 4G नेटवर्क सपोर्ट और 3000mAh की बैटरी है।

एक्वा टर्बो 4जी (Aqua Turbo 4G) स्मार्टफोन 5 में इंच का एचडी (1280 x 720 pixels) डिस्प्ले होगा। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android Lollipop 5.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस डिवाइस में 1.0 GHz quad-core MediaTek MT6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 1GB रैम (RAM) के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वाई-फाई,  वाई-फाई हॉटस्पॉट GPS, EDGE/ GPRS, 3G, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी फीचर भी मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 144.5x72.5x8.9mm है और वज़न 150 ग्राम। हैंडसेट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट में MYNTRA, News Hunt, Clean master और Skype जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल्ड होंगे।

आपको बता दें कि Intex ने इस हफ्ते की शुरुआत में Aqua 3G Neo स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर 3,690 रुपये में लिस्ट किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »