Intex Aqua Trend स्मार्टफोन लॉन्च, 4G को करता है सपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 14:01 IST
इंटेक्स (Intex) ने अपना दूसरा 4G स्मार्टफोन एक्वा ट्रेंड (Aqua Trend) लॉन्च किया है। यह हैंडसेट 9,444 रुपये में मिलेगा। यह भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर के पास उपलब्ध होगा। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने जून महीने में एक्वा 4G प्लस (Aqua 4G+) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 9,499 रुपये में मिलने वाला यह डिवाइस देश में कंपनी का पहला 4G हैंडसेट था।

भारत की इस मोबाइल निर्माता कंपनी ने कहा कि इंटेक्स एक्वा ट्रेंड (Intex Aqua Trend) 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। हालांकि नेटवर्क सपोर्ट को लेकर ज्यादा डिटेल जानकारी नहीं दी गई। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है।
Advertisement

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह डिवाइस 1.3GHz quad-core MediaTek (MT6735) प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) भी होगा और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

4G LTE के अलावा Aqua Trend में ब्लूटूथ, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.5x72.5x8.9mm है और वजन 152 ग्राम। हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी है।
Advertisement

Aqua Trend स्मार्टफोन में HotKnot फाइल ट्रांसफर टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो एप्लिकेशन के तौर पर near field communications (NFC) के जैसा है। कंपनी नए हैंडसेट के साथ स्क्रीन के लिए 1 साल की वारंटी दे रही है। डिवाइस एक फ्लिप कवर के साथ आएगा। यह शैंपेन, सिल्वर, ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

गौरतलब है कि Intex ने सोमवार को ही क्लाउड क्यू5 (Cloud Q5) स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,490 रुपये है। नया Intex Cloud Q5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay इंडिया पर मिलेगा। इसके साथ कंपनी ने एक्वा स्टार II (Aqua Star II) स्मार्टफोन का नया वर्ज़न भी लॉन्च किया। नए वर्ज़न में पुराने की तुलना में दोगुना रैम (RAM) और दोगुनी इनबिल्ट स्टोरेज है। नए वर्ज़न की कीमत 7,444 रुपये रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.