इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 15:27 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट की कीमत 5,690 रुपये है
  • रैम 1 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
  • इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
इंटेक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा ट्रेंड लाइट पेश कर दिया है। इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट की कीमत 5,690 रुपये है। और यह शैंपेन कलर में उपलब्ध है। फोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट में 5 इंच 480X854 पिक्सल एफडब्ल्यूवीजीए टीएन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737एम प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो एक्वा ट्रेंड लाइट में रियर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। वहीं सेल्फी लेने के लिए फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा है। कैमरे में फेस डिटेक्शन, एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड हैं। यह एक डुअल सिम फोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

इंटेक्स एक्वा ट्रेंड लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। जिसके 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो एक्वा ट्रेंड लाइट में 4जी के अलावा 3जी, 2 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, यूएसबी और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा लाइट, प्रॉक्सिमिटी और जी सेंसर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.