इंटेक्स ने लॉन्च किया नया 4जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 11:35 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 की कीमत 6,890 रुपये है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया 4जी बजट स्मार्टफोन एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 लॉन्च कर दिया है। एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 पिछले महीने लॉन्च हुए एक्वा स्ट्रॉंग 5.1 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 की कीमत 6,390 रुपये है और यह बिलू, व्हाइट और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 4जी वीओएलटीई के अलावा 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 141.2×72.3×9.47 मिलीमीटर है और इसका वज़न 150 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, intex mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  10. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.