इंटेक्स ने लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन, कीमत 5,500 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मार्च 2017 17:10 IST
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन स्ट्रॉन्ग 5.1+ लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ स्मार्टफोन की कीमत 5,490 रुपये है। इस फोन को इंटेक्स की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए टीएन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 197 पीपीआई है। इस फोन में क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन का डिज़ाइन एक्वा स्ट्रॉन्ग से अलग है।
Advertisement

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का डाइमेंशन 143.1×72.1×10.1 मिलीमीटर और वज़न 150.6 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो एक्वा स्ट्रॉन्ग 5.1+ में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में मीफोन सिक्योरिटी ऐप है जो कि एक 9-इन-1 सिक्योरिटी सूट है। इसमें वीडियोप्ले वीडियो एग्रीगेटर ऐप, क्यूआर कोड रीडर और स्मार्ट ट्रैकिंग इंटीग्रेटेड है। फोन खो जाने या चोरी होने की स्थिति में फोन को ट्रैक करना आसान हो जाता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex Smartphone, Intex mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.