इंटेक्स एक्वा स्टार 4जी फोन 6,499 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2015 16:35 IST
इंटेक्स ने अपने एक्वा सीरीज का नया स्मार्टफोन एक्वा स्टार 4जी पेश किया है। इसकी कीमत 6,499 रुपये है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत आईडेटा सेवर फ़ीचर है। यह ओपरा द्वारा डेवलप किए ओपरा मैक्स से पावर्ड है। इस फ़ीचर के बारे में दावा किया गया है कि यह डेटा खपत को 50 फीसदी तक कम करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह फ़ीचर इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे ऐप में कारगर साबित होगा।

इंटेक्स का कहना है कि वह ओपरा मैक्स फ़ीचर को अपने स्मार्टफोन में शामिल करने वाली पहली कंपनी है। याद दिला दें कि सितंबर महीने में लॉन्च कियागया सैमसंग का गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड के साथ आता है। यह भी ओपरा मैक्स से पावर्ड है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डुअल सिम इंटेक्स एक्वा स्टार 4जी स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735पी) प्रोसेसर और 1 जीबी के रैम से लैस होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इंटेक्स एक्वा स्टार 4जी में 3जी, जीपीआरएस/ एज, 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। एक्वा स्टार 4जी ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.