इंटेक्स एक्वा पावर एम लॉन्च, इसमें है 4350 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 11:35 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा पावर एम में 4350 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • इंटेक्स पावर एम की कीमत 4,800 रुपये है
इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पावर एम लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स पावर एम की कीमत 4,800 रुपये है। यह फोन शैंपेन गोल्ड कलर में आता है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर है इंटेक्स एक्वा पावर एम में 4350 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी से 25 घंटे तक का टॉक टाइम व 620 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा पावर एम में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-400जीपीयू है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें फोटोग्राफी की तो पावर एम में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के सैथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा पावर एम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 143.5×71.5×8.9 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.