इंटेक्स ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 2,000 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 14:21 IST
भारतीय टेक कंपनी इंटेक्स ने अपना सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन एक्वा जी2 आज लॉन्च कर दिया। इंटेक्स ने इस सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत 1,990 रुपये रखी है। कंपनी का लक्ष्य इस स्मार्टफोन के जरिए पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करना वाले ग्राहक हैं। फोन ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा जी2 स्मार्टफोन 2 जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 2.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। यह सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम के साथ आता है।

इंटेक्स का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4.2 जेलीबीन पर चलता है। एक्वा जी2 में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 1100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 5 घंटे तक टॉक टाइम और 5 से 6 दिन का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कैमरे के तौर पर इंटेक्स एक्वा जी2 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ वीजीए रियर कैमरा है। यह डिवाइस गेस्चर कंट्रोल, ग्रेविटी सेंसर और इमरजेंसी रेस्क्यू जैसे फीचर के साथ आता है। फोन में ओपेरा मिनी जैसे कुछ ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

इंटेक्स के मौबाइल बिजनेस हेड संजय कुमार कलिरोना ने कहा, ''एक्वा जी2 के जरिए हमारा लक्ष्य वो फीचर फोन यूजर हैं जो स्मार्टफोन चाहते हैं। एक्वा जी2 सभी जरूरी फीचर के साथ एक बेहद अच्छा डिवाइस है और पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को यह शानदार अनुभव देगा। हमें विश्वास है कि इस कीमत में एक्वा जी2 फोन बाजार में हमारी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगा। ''
Advertisement

इंटेक्स ने कुछ हफ्ते पहले ही बजट क्लाउड जेम+ स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हैंडसेट ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर एक्स्लूसिव तौर पर 3,299 रुपये में मिलने लगा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.