इंटेक्स ने मात्र 3,333 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 10:42 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा ई4 की कीमत 3,333 रुपये है
  • इस फोन में 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्वा ई4 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा ई4 की कीमत 3,333 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर फ्लैश सेल में 25 नवंबर से मिलेगा। 24 नवंबर को दोपहर तक इस फोन के लिए प्री-बुकिंग कराई जा सकती है।

इसके अलावा लॉन्च ऑफर के तहत इंटेक्स रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले 1000 ग्राहकों को 100 रुपये की छूट भी दे रही है। फोन को आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन शैंपेन व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा ई4 मे 4 इंच (480x800 पिक्सल ) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 233 पीपीआई है।  इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो एक्वा ई4 में एलईडी फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर व सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी के अलावा, 3जी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है। एक्वा ई4 का वज़न 136 ग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.