इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस में है एंड्रॉयड नूगा, कीमत 6,800 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन क्रिस्टल प्लस लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस की कीमत 6,799 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 मई 2017 13:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है
  • इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस की कीमत 6,799 रुपये है
  • फोन को पावर देने के लिए 2100 एमएएच की बैटरी है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स ने एक्वा सीरीज़ में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन क्रिस्टल प्लस लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस की कीमत 6,799 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस में 5 इंच एचडी आईपीएस ( 720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो डुअल एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है। कैमरे में एचडीआर, फेस ब्यूटी और पैनोरमा मोड भी हैं।

क्रिस्टल एक्वा प्लस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2100 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 6 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
Advertisement

फोन में कनेक्टिविटी के अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ग्लोनास, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का वज़न 140.2 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.