इंटेक्स ने लॉन्च किया 4,500 रुपये से कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन, जानें खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जून 2016 12:27 IST
इंटेक्स ने एक्वा-सीरीज में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा क्लासिक पेश कर दिया है। 4,444 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और यह जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा क्लासिक स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। एंड्रॉ़यड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला एक्वा क्लासिक डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा क्लासिक में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल है। इस फोन में दी गई 2100 एमएएच बैटरी के 6 घंटे तक के टॉक टाइम और 210 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दाव किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/एज़, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन एक सिम पर 3जी और दूसरे पर जीपीआरएस/एज़ सपोर्ट करेगा।

इंटेक्स एक्वा क्लासिक में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, ओएलएक्स गोआईबीबो, फ्रीचार्ज, न्यूज़हंट, फोलो, हाइक, चैट्ज़, सावन और ओपेरा मिनी जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं। फोन का डाइमेंशन 145.5x72.6x9.3 एमएम और वज़न 160 ग्राम है।
Advertisement

इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने 3,999 रुपये की कीमत में एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
Advertisement
इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है। 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले इस हैंडसेट की पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित एक्वा सेंस 5.1 एक डुअल-सिम फोन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर है। हैंडसेट में 512 एमबी का रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। एक्वा सेंस हैंडसेट में आप माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। एक्वा सेंस 5.1 में 2500 एमएएच की बैटरी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.