इंटेक्स ने लॉन्च किए दो 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन, कीमत 5,099 रुपये से शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2016 19:32 IST
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने दो नए किफायती 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बेंगलुरु में चल रहे इंडिया गैजेट्ज़ एक्सपो में अपने इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर और एक्वा क्रेज़ II से पर्दा उठाया। इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर की कीमत 5,099 रुपये है और यह शैंपेन व ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इंटेक्स एक्वा क्रेज़ II की कीमत 5,990 रुपये होगी। कंपनी ने बताया है कि इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 19 अक्टूबर से मिलेगा, जबकि इंटेक्स एक्वा क्रेज़ II ऑफलाइन रिटेल स्टोर में बिकेगा।

इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर में 5.5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737वी/डब्ल्यू प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी डीडीआर3 रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

इंटेक्स के इस हैंडसेट के रियर और फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी मौजूद है और फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। इस 4जी स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। पावर देने के लिए मौजूद है 2800 एमएएच की बैटरी।

अब बात इंटेक्स एक्वा क्रेज़ II की। इसमें 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी जीपीयू इंटिग्रेटड है। 1 जीबी डीडीआर3 रैम इस हैंडसेट का हिस्सा है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और हैंडसेट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 5 मेगापिक्सल का है। 4जी वीओएलटीई से लैस इन स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी भी रहेगी।
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर में वीआर हेडसेट इस्तेमाल करना संभव है। दोनों ही स्मार्टफोन में मातृभाषा ऐप पहले से मौजूद होंगे। इसके अलावा कंपनी ने वीएएस फ़ीचर एलएफटीवाई को इन हैंडसेट का हिस्सा बनाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.