InFocus Snap 4 में हैं चार कैमरे, 4850 एमएएच बैटरी वाला Turbo 5 Plus भी हुआ लॉन्च

इनफोकस ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन टर्बो 5 प्लस और स्नैप 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है और इसकी ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर व फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 सितंबर 2017 17:34 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस स्नैप 4 में दो फ्रंट व दो रियर कैमरे हैं
  • इनफोकस टर्बो 5 प्लस 21 सितंबर जबकि स्नैप 4 26 सितंबर से मिलेगा
  • इनफोकस टर्बो 5 प्लस में दो रियर व एक फ्रंट कैमरा है
इनफोकस ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन टर्बो 5 प्लस और स्नैप 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है और इसकी ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर व फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन। इनफोकस टर्बो 5 प्लस की कीमत 8,999 रुपये है और इस फोन में डुअल रियर कैमरा, एक 4850 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम है। स्नैप 4 और टर्बो 5 प्लस अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे। Infocus Turbo 5 Plus की बिक्री 21 सिंतबर को रात 12 बजे और InFocus Snap 4 की बिक्री 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इनफोकस का दावा है कि टर्बो सीरीज़ के स्मार्टफोन में बैटरी लाइफ पर ध्यान दिया गया है जबकि स्नैप सीरीज़ को ख़ासतौर पर फोटोग्राफ़ी के लिए बनाया गया है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन में स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और 4जी दिए गए हैं।
Advertisement

इनफोकस स्नैप 4 में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। डुअल कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 80 डिग्री 13 मेगापिक्सल सेंसर और 120 डिग्री वाइड-एंगल सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर है। दोनों कैमरे एक साथ काम करके पोर्ट्रेट तस्वीरों में बोकेह इफेक्ट देने के अलावा डिजिटल ज़ूम क्षता के साथ आते हैं। लेकिन फोन की ख़ासियत है इसका फ्रंट कैमरा जो 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर से लैस है। फ्रंट कैमरे में एक ब्यूटिफिकेशन मोड और एक बैकग्राउंड ब्लर मोड है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में स्मार्टफोन से कम नॉयज़ वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं।
 

इनफोकस स्नैप 4 में 5.2 इंच ऑनसेल आईपीएस 720 x 1280 पिक्सल्स डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282.40 पीपीआई है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750एन चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए टी-860 जीपीयू है। स्नैप 4 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम है। फोन के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

इनफोकस टर्बो 5 प्लस में एक 5.5 इंच आईपीएस एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल्स है। स्क्रीन डेनसिटी 268 पीपीआई है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। इस फोन में आगे की तरफ़ होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं। फ्रंट की बात करें तो फोन में एक 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन को पावर देने के लिए 4850 एमएएच की बैटरी है जिसके 34 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इनफोकस टर्बो 5 प्लस का वज़न 174 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • Slow charging
  • Substandard cameras
  • App and UI performance can be sluggish
  • Heats up quickly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.