इनफोकस बिंगो 21 का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 12:22 IST
हाल ही में कई बड़ी कंपनियों ने शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस कई बजट स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आज हम शुरुआती रेंज वाले इनफोकस बिंगो 21 स्मार्टफोन का रिव्यू करंगे। कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन को लगभग एक महीने पहले 5,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इसके बाद बिंगो 20 नाम से इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट लॉन्च हो चुका है। बिंगो 20 में रैम को छोड़कर सारे फीचर बिंगो 21 जैसे ही है।

आजकल बाजार में 5,000 रुपये के आसपास एक बेहतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन ढूंढना बहुत मुश्किल है। 2 जीबी रैम से लैस बिंगो 21 इस कीमत में एक अच्छा विकल्प हो सकता है।  रंग-बिरंगे कलर कॉम्बिनेशन और प्लैश के साथ फ्रंट कैमरा व डिजाइन से अहसास होता है कि फोन को खास युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे रिव्यू से जानिये कि बिंगो 21 पास होता है या फेल और कीमत व फीचर के हिसाब से यह खरीदने योग्य है या नहीं।
Advertisement

लुक और डिजाइन
अपने चमकदार औरेंज फ्रेम के साथ बिंगो 21 हर तरफ से आपका ध्यान अपनी तरफ खींच लेगा। फोन प्लास्टिक बॉडी से बना है लेकिन देखने में मजबूत लगता है। फोन में 4.5 इंच का (480x854) रिडॉल्यूशन वाला एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जो फोन को पॉकेट फ्रेंडली बनाता है। हालांकि, स्क्रीन का लो रिजॉल्यूशन आसानी से देखा जा सकता है। स्क्रीन की डेनसिटी 216पीपीआई है। स्क्रीन के ऊपर की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एक नोटिफिकेशन एलईडी दी गई है।
Advertisement
 

पॉवर और वॉल्यूम बटन फोन में बायीं तरफ है और बेहद सॉफ्ट है। हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टर फोन में नीचे की तरफ दिये गए हैं।

फोन का पिछला हिस्सा अलग किया जा सकता है। बैटरी 2300 एमएएच की है। रियर कवर पर दी गई सीधी खड़ी लाइनें फोन को अच्छी ग्रिप देती हैं। इसके अलावा एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और नीचे की तरफ स्पीकर है।
Advertisement
 

बिंगो 21 के साथ आपको चार्जर, केबल, हेडसेट और मैनुअल मिलता है हालांकि हमारी रिव्यू यूनिट में हमें सिर्फ हेडसेट ही मिला। हमें लगता है कि इनफोकस ने इस कीमत के साथ फोन की डिजाइन और फिनिश पर अच्छा काम किया है। फोन को जबरदस्ती प्रीमियम डिवाइस की तरह पेश नहीं किया गया है और यह फोन के लिए एक अच्छी बात है। अपने बजट के हिसाब से बिंगो 21 का लुक ठीकठाक है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
फोन में चीनी सेमीकंडक्टर कंपनी का स्प्रेडट्रम क्वाड-कोर शार्क एल (एससी9830) प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यह प्रोसेसर बहुत जाना पहचाना नहीं है लेकिन इस कीमत वाले  कई स्मार्टफोन में आपको यह चिपसेट मिल जाएगा। बिंगो 21 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले चार एआरएम कॉर्टेक्स-ए7 सीपीयू कोर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम का माली-400 है। 2 जीबी रैम और इसकी कीमत के हिसाब से इसके बेंचमार्क नंबर शानदार हैं। फोन की परफॉर्मेंस ठीकठाक है।
Advertisement
 

बात करें दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो 8 जीबी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। बिंगो 21 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो 4जी के लिए बैंड 40 को भी सपोर्ट करता है। एलटीई दोनों सिम स्लॉट में काम करता है। फोन वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो और जीपीएस के साथ आता है। हमारे द्वारा की गई कोशिश में फोन में दिये यूएसबी ओटीजी ने काम नहीं किया।  

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 5.1 पर चलता है जिसके ऊपर इनलाइफ यूआई 2.0 स्किन दी गई है। इनफोकस ने ईज़ेड लॉन्चर जैसे अपने ट्वीक्स दिये हैं जिससे नए यूजर के लिए फोन आसान बन जाता है। यूजर के पास सिंगल और डु्अल लेयर्ड मोड का विकल्प मौजूद है। प्राइवेट डाटा को सुरक्षित रखने के लिए सेफबॉक्स नाम का ऐप भी दिया गया है।
 

तस्वीरों में वर्चुअल बबल शामिल कर मजेदार बनाने के लिए बबल ऐप है।

परफॉर्मेंस
फोन की जनरल ऐप परफॉर्मेंस अच्छी है लेकिन बिंगो 21 मल्टीटास्किंग के लिए तो बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपने बहुत सारे ऐप खोले हैं तो फोन बहुत धीमा हो जाता है और बैक जाने पर बहुत वक्त लेता है।

2 जीबी रैम के बावजूद यूजर के लिए 460 एमबी रैम ही बचती है। बात करें स्टोरेज की तो यूजर के काम की 4.6 जीबी ही है। फोन की कॉल क्वालिटी में हमें कोई समस्या देखने को नहीं मिली और 4जी नेटवर्क पर भी फोन आसानी से काम करता है।
 

सूरज की सीधी रोशनी को छोड़कर डिस्प्ले को हर रोशनी में देखा जा सकता है। इनफोकस ने फोन में ब्लूलाइट फिल्टर भी दिया है और आपके पास स्क्रीन के कलर टेम्परेचर को बदल सकते हैं। फोन में मल्टीमीडिया प्लेबैक भी खराब नहीं है और फोन 1080पिक्सल की फाइल आसानी से हैंडल कर लेता है। अलर्ट के दौरान लाउडस्पीकर अच्छा काम करता है लेकिन इससे बहुत ज्यादा उम्मीद ना रखें। फोन के साथ आने वाला हैंडसेट ऑ़डियो के लिए ठीकठाक है।
 

इनफोकस बिंगो 21 में गूगल कैमरा ऐप दिया गया है जो साधारण है और ऑपरेट करने में भी आसान है। लेकिन दोनों ही कैमरों की क्वालिटी अच्छी नहीं है। दिन की रोशनी में लैंडस्केप तस्वीरों में कोई डिटेल नहीं मिली है और रंग भी सही नहीं आते। कैमरा दिन की रोशनी में जल्दी फोकस करता है लेकिन कम रोशनी में ठीक से काम नहीं करता। इंडोर में ली गई तस्वीरें भी अच्छी नहीं दिखीं।
 

वीडियो रिकॉर्डिंग की क्वालिटी भी औसत से कम दिखी। फ्रंट कैमरा के लिए दिया गया फ्लैश एक फ्लैशलाइट से ज्यादा कुछ नहीं है।

बैटरी
बिंगो 21 में सबसे अच्छी बात इसकी बैटरी है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट के दौरान बैटरी ने 12 घंटे 2 मिनट तक हमारा साथ दिया। आम इस्तेमाल करने पर भी बैटरी एक बार चार्ज करने पर एक दिन से ज्यादा चलती है।
 

हमारा फैसला
वैसे तो हम शुरुआती कीमत वाले स्मार्टफोन से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखते हैं लेकिन अब लगता है कि स्मार्टफोन बाजार उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां कम कीमत में भी समझौता करने की जरूरत नहीं है। इनफोकस बिंगो 21 का साइज़ और फॉर्म-फैक्टर ठीक है लेकिन खास तौर पर डिस्प्ले सहित सबकुछ दोयम दर्जे का है। आपको इस कीमत में भी एचडी स्क्रीन के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस स्मार्टफोन मिल जाएंगे। जोलो ईरा एक्स और कार्बन टाइटेनियम एस205 अच्छी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ ज्यादा अच्छे विकल्प हैं।

बिंगो 21 की बैटरी अच्छी है और कुछ सॉफ्टवेयर भी इसे अच्छा बनाते हैं लेकिन इसमें बहुत सारी चीजें खराब हैं। इस कीमत में आपको बाजार में कई दूसरे बेहतर फोन मिल सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.