48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ Infinix Zero 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 19,990 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन की सेल 18 फरवरी दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero 5G में ट्रिपल रियर कैमर सेटअप दिया गया है
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की सेल 18 फरवरी से शुरू होगी
Infinix Zero 5G स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था, वहीं अब यह फोन भारत में भी लॉन्च हो चुका है। इनफिनिक्स जीरो 5जी फोन कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इस फोन में 120 हर्टज़ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Infinix Zero 5G Price and Availability in India

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन की सेल 18 फरवरी दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।
 

Infinix Zero 5G Specifications and Features

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 10 पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (2460 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम मिलती है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन में वर्चुअल रैम भी दी गई है जो कि 5 जीबी तक की है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के  लिए फोन में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 168.73×76.53×8.77mm और भार 199 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC for the price
  • Good battery life, quick charging
  • Decent telephoto camera
  • Bad
  • Inconsistent main and selfie cameras
  • Underwhelming software with plenty of spammy apps
  • No stereo speakers or IP rating
  • Missing ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.